फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Nath corridor will start taking shape before Mahashivratri

यूपी का ये शहर होगा शिवमय: महाशिवरात्रि से पहले आकार लेने लगेगा नव्य, भव्य और दिव्य नाथ कॉरिडोर

Fri, 26 Jan 2024 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

बरेली में नाथ कॉरिडोर बड़ा प्रोजेक्ट है। सरकार की योजना है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि से ही लोगों को नाथ कॉरिडोर की भव्यता का अहसास होने लगे। बीडीए ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Bareilly Nath corridor will start taking shape before Mahashivratri
नाथ कॉरिडोर के लिए तैयार किए गए द्वार और शिव के प्रतीक चिह्न के मॉडल - फोटो : BDA

विस्तार

महाशिवरात्रि से पहले बरेली शहर शिवमय हो जाएगा। नव्य, भव्य और दिव्य नाथ कॉरिडोर आकार लेने लगेगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) जल्द ही अवस्थापना निधि से नाथ कॉरिडोर के कई काम शुरू कराएगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर द्वार बनाने और शिव के प्रतीक चिह्न डमरू, त्रिशूल, नटराज, नंदी, त्रिपुंड आदि के यूनिपोल लगाने का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा कर लिया जाएगा। बीडीए महाशिवरात्रि पर शहर को शिवमय बनाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


नाथ कॉरिडोर बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके पूरा होने में समय भी लगेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बरेली दौरे के दौरान कॉरिडोर के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए थे। सरकार की योजना है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि से ही लोगों को नाथ कॉरिडोर की भव्यता का अहसास होने लगे। बीडीए ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

शहरभर में लगेंगे शिव के शुभ प्रतीक चिह्न
अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, बनखंडीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों के आसपास द्वार बनाने का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के चौकी चौराहा, सेटेलाइट तिराहा, जंक्शन, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, प्रेमनगर चौराहा, डेलापीर, बरेली कॉलेज चौराहा, गांधी उद्यान आदि स्थानों पर यूनिपोल लगाकर शिव के शुभ प्रतीक चिह्नों को सुशोभित किया जाएगा।

नाथ कॉरिडोर का प्लान तैयार करने वाले ऑर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने बताया कि बीडीए जल्द काम शुरू कराएगा। इसके नक्शे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नाथ नगरी की दिव्य झलक महाशिवरात्रि से पहले ही दिखने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed