फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Murder Love Affair Youth missing from Badaun murdered in Bareilly

दोस्ती का कत्ल: दोस्त से बढ़ीं प्रेमिका की नजदीकियां, पार्टी के बहाने युवक ने गर्लफ्रेंड के आशिक को मार डाला

Mon, 08 Apr 2024 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Apr 2024 11:03 AM IST
सार

बदायूं से लापता युवक की बरेली में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमिका और दो युवक दबोच लिए हैं। युवक की गला दबाकर की हत्या गई थी। प्रेमिका की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। दो अप्रैल की शाम दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर छात्र बाइक लेकर निकला था।

विज्ञापन
Bareilly Murder Love Affair Youth missing from Badaun murdered in Bareilly
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के आरिफपुर नवादा इलाके से दो अप्रैल से लापता छात्र शिवांशु गौतम (21) का शव रविवार शाम उसकी ही प्रेमिका तनु की निशानदेही पर बरेली में मढ़ीनाथ की झाड़ियों से बरामद हो गया। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। अभी छात्र की बाइक का पता नहीं चला है। पुलिस बाइक और मुख्य आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम पुत्र निखिलेश उर्फ बबलू नेहरू मेमोरियल शिव नारायणदास कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता आटा चक्की और परचून की दुकान चलाते हैं। परिवार वालों का कहना है कि दो अप्रैल की शाम शिवांशु एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। 
विज्ञापन


दूसरे दिन सुबह तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसे कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। शाम तक न लौटने पर परिवार वालों ने सिविल लाइंस थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी कॉल डिटेल के आधार पर शिवांशु की आखिरी बार बात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद निवासी तनु से हुई थी। तनु मढ़ीनाथ, बरेली में किराये पर रह रही थी। छात्र की आखिरी लोकेशन भी बरेली में मढ़ीनाथ की ही मिली। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार की सुबह तनु और उसके परिचित दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

तनु ने पूछताछ में बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उसका पहला प्रेमी विजय नगर निवासी शनि कश्यप है। उसके पिता बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उसने बताया कि शिवांशु उनके प्रेम के बीच में आ रहा था। इसलिए हम दोनों ने उसकी हत्या कर दी। रविवार शाम पुलिस ने तनु की निशानदेही पर मढ़ीनाथ की झाड़ियों से शिवांशु का शव बरामद कर लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने देर शाम मृतक के छोटे भाई अक्षय कुमार की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और एक साथ घटना को अंजाम देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

शिवांशु के प्रेम प्रसंग से अनभिज्ञ थे परिवार वाले
शिवांशु के परिवार वालों का कहना है कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह तनु नाम की लड़की से भी बात करता था। शिवांशु के भाई अभिषेक का कहना है कि उसे यह पता था कि तनु और शनि का प्रेम प्रसंग चल है। उनके बीच कहीं भी शिवांशु नहीं था। न ही कभी इस तरह की बात सामने आई। वह खुद इस बात से हैरान है कि वह शनि और तनु के बीच में आ रहा था, जिससे उसकी हत्या कर दी गई।

प्रेमिका ने दिया धोखा तो दोस्त बना कातिल
शिवांशु गौतम का हत्यारोपी शनि उसका गहरा दोस्त था। उनका एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। वह एक साथ कोजेट कंपनी में काम भी करते थे लेकिन जैसे ही शनि को पता चला कि शिवांशु की तनु से नजदीकियां बढ़ गई हैं तो दोनों के बीच में खटास पैदा होती चली गई। और फिर शनि उससे रंजिश मानने लगा। बात यहां तक आ गई कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर शिवांशु की हत्या कर दी।

आरिफपुर नवादा निवासी अभिषेक ने बताया कि शिवांशु गौतम उसका छोटा भाई था और वह तीन भाइयों में मझला था। वह नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय का छात्र था लेकिन इसके साथ-साथ वह कोजेट कंपनी में भी काम कर रहा था। उसके साथ शहर के विजय नगर कॉलोनी निवासी शनि कश्यप भी काम करता था, जिससे दोनों की गहरी दोस्ती हो गई थी। एक-दूसरे के घर पर भी आते थे।
 

अभिषेक ने बताया कि शनि उसके घर पर तीन-चार बार आया था। कई बार उससे भी मुलाकात हुई थी लेकिन कभी यह अहसास नहीं हुआ कि वही शनि, शिवांशु की हत्या कर देगा। उन्हें तो पुलिस से पता चला कि शिवांशु की बात प्रेमिका तनु से हो रही थी। शायद इसके बारे में शनि जानता था और इसीलिए शनि, शिवांशु से रंजिश मानने लगा था। अब शिवांशु की हत्या करने की योजना किसकी-किसकी थी, यह शनि के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा।

दोस्त ने किया इन्कार मेरा नहीं था जन्मदिन, तब परिवार वालों ने जताई अनहोनी की आशंका
शिवांशु घर पर अपने दोस्त गुरुपुरी विनायक निवासी रमन की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर गया था। जब वह दूसरे दिन घर नहीं आया तो परिवार वालों रमन से संपर्क किया। रमन ने बताया कि कोई जन्मदिन पार्टी नहीं थी और न ही शिवांशु उसके घर पर आया। तब परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिवार वालों ने पांच अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

 

आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु 2 अप्रैल से लापता था। जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो उससे पता चला कि उसकी बात एक लड़की से हुई थी। इसके आधार पर लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब उसकी निशानदेही पर युवक का शव बरेली में मढ़ीनाथ के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। इसमें हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की जा रही है।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed