फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Murder case The accused of smack smuggling had broken neck of fruit seller

UP: तोड़ दी फल विक्रेता की गर्दन की हड्डी... स्मैक तस्करी के आरोपियों ने बुजुर्ग को बर्बरता से पीटकर मार डाला

Sun, 07 Sep 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Sep 2025 03:13 PM IST
सार

बरेली में स्मैक तस्करी के आरोपियों ने फल विक्रेता को बर्बरता से पीटा। आरोपियों ने उसकी गर्दन तोड़ दी। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Bareilly Murder case The accused of smack smuggling had broken neck of fruit seller
Bareilly Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में  स्मैक तस्करी की मुखबिरी के शक में बुजुर्ग फल विक्रेता भूरे खां की हत्या गर्दन की हड्डी तोड़कर की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल, दोनों हत्यारोपी घर से भाग गए हैं। दोनों पर अफीम, स्मैक आदि की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


गांव तिलियापुर निवासी अजीम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भूरे खां (58) को बृहस्पतिवार शाम गांव के ही इमरान व वसीम घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों को शक था कि वह जो चरस व स्मैक का धंधा करते हैं, भूरे खां उसकी मुखबिरी करते हैं। 
विज्ञापन


इसी रंजिश में दोनों ने तिलियापुर व परधौली गांव के बीच उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उनको खाली भूखंड में फेंककर दोनों आरोपी भाग गए थे। अजीम ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी काफी समय से स्मैक व चरस का धंधा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पर कई मुकदमे हैं और पुलिस उनकी तलाश करती रहती है। इलाज के दौरान शनिवार शाम को भूरे खां की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे, पर पलिस ने सुनवाई नहीं की। परिजनों ने थाने में हंगामा किया तो दोनों आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट लिखी गई। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।

विवादों से पुराना नाता, जनप्रतिनिधि ने भी की थी शिकायत
सीबीगंज थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल अपने अक्खड़ व्यवहार और फरियादियों की शिकायत न सुनने के लिए चर्चित हैं। एसएसपी ने उन्हें भरोसे के साथ फतेहगंज पश्चिमी जैसे महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन वहां भी उनका यही रवैया बरकरार रहा। 
 

जनता की लगातार शिकायतों के बाद एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने उनकी शिकायत एसएसपी से की थी। तब उन्हें वहां से हटाकर अपेक्षाकृत शांत सीबीगंज थाने में तैनात किया गया। यहां भी उनकी वजह से थाने में हंगामे की नौबत आ गई। शाहजहांपुर के सदर थाने में उनकी तैनाती काफी चर्चा में रही थी। वहां से केवल 52 दिन में हटा दिए गए थे। 

 

पोस्टमॉर्टम में गर्दन की हड्डी टूटने से भूरे खां की मौत की पुष्टि हुई है। उसके मुताबिक मुकदमे में धारा बढ़ा ली जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed