{"_id":"5f7999318ebc3e9be1055be8","slug":"bareilly-municipal-corporation-to-open-safai-clinic-in-city-like-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर की राह पर बरेली... जल्द ही हर चौराहे पर बनेगी सफाई क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर की राह पर बरेली... जल्द ही हर चौराहे पर बनेगी सफाई क्लीनिक
Sun, 04 Oct 2020 03:13 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
इंदौर की राह पर बरेली
इंदौर की तरह बरेली शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम शहर के चौराहों पर सफाई क्लीनिक खोलने जा रहा है। इन सफाई क्लीनिकों पर विशेषज्ञ तैनात होंगे। इनका काम लोगों को कूड़ा निस्तारण के तरीकों के बारे में जानकारी देना होगा।
विज्ञापन
लोग सफाई व्यवस्था से संबंधित कोई भी शिकायत सफाई क्लीनिक पर कर सकेंगे। निगम का दावा है कि इन शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराया जाएगा। जनता के सुझाव लेने के लिए निगम की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। सफाई क्लीनर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कूड़ा निस्तारण के बारे में बताया जाना है। इसलिए प्रमुख चौराहों पर सफाई क्लीनिक खोले जाएंगे। यहां सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा और उनका निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
क्लीनिक पर विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी जो लोगों को कूड़ा निस्तारण के बारे में बताएगा। जिससे लोग घरों में ही कूड़ा निस्तारण के बारे में जान सकें। इसके अलावा शिकायत आते ही तुरंत उस क्षेत्र के सफाई कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और गाड़ी वाले को एक्सपर्ट अलर्ट करेगा।
उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह सीमित समय में समस्या का समाधान करें। इसका रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा जिससे समाधान न होने पर संबंधित व्यक्ति पर जवाबदेही तय की जा सकेगी।
बता दें कि सफाई पर हाल ही में केंद्र सरकार की से जारी रैंकिंग में नगर निगम की काफी किरकिरी हुई थी। डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण के मामले में भी हालत दयनीय थी।