फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly may get the gift of Namo Bharat

Bareilly News: बरेली को मिल सकती है नमो भारत की सौगात

Tue, 04 Feb 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bareilly may get the gift of Namo Bharat
बरेली। बरेली के लिए छोटे रूटों पर शटल सेवा के रूप में अगले साल तक नमो भारत की सौगात मिल सकती है। इस ट्रेन को बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा सकता है। इसको लेकर पिंक बुक में स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बजट में 100 अमृत भारत, 200 वंदे भारत एक्सप्रेस और 50 नमो भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। बरेली होते हुए मेरठ-लखनऊ और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2024 में शुरू हो चुका है। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यात्रियों के आवागमन के लिहाज से दिल्ली से लखनऊ होते हुए पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक का रेल रूट बेहद व्यस्त रूटों में शुमार है। इस पर ज्यादा संख्या में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका तमाम स्टेशनों पर ठहराव ही नहीं होता। नमो भारत ट्रेन के जरिये छोटे स्टेशनों को भी ट्रेन सेवा से जोड़ने की योजना है।
सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से प्रेस वार्ता के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि नमो भारत ट्रेन को यात्रियों के ज्यादा दबाव वाले छोटे रूटों पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी। डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि बरेली को भी नमो भारत की सौगात मिल सकती है। 2026 के अंत तक नमो भारत का संचालन शुरू हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed