फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Mathura highway Now will be National highway

अब बरेली-मथुरा नहीं नेशनल हाइवे कहिए

Sun, 20 Sep 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Mathura highway Now will be National highway
बरेली। मथुरा-बरेली मार्ग अब नेशनल हाईवे कहलाएगा। लोक निर्माण विभाग बरेली जिले में इस रोड के करीब 25 किलोमीटर के हिस्से को अगले महीने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को हैंडओवर कर देगा। केंद्र से निर्देश मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे एनएच 530-बी नाम दिया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरबंश सिंह ने बताया कि बताया कि दो साल पहले ही इस संबंध में आदेश आ गया था। तभी से इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कई सर्वे होने थे। दोनों विभागों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बननी थी। अब यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बरेली जिले में इस रोड के करीब 25 किलोमीटर हिस्से को पीडब्ल्यूडी अगले महीने एनएचएआई को हस्तांतरित कर देगा। एनएच बनने के बाद मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। एनएचएआई अपने मानकों के मुताबिक रोड़ के चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और बाईपास बनाने का काम शुरू करेेगा। टनकपुर से बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस और मथुरा होते हुए भरतपुर तक जाने वाले इस रोड के कई हिस्सों को पहले ही एनएचएआई को दिया जा चुका है। बरेली-बदायूं के बीच यह मार्ग अभी तक लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के पास है। हस्तांतरण के बाद इस रोड के सभी काम एनएचएआई को कराने हैं। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी एनएचएआई की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed