Bareilly: दुकान में बैठे पिता- पुत्र पर नकाबपोश बदमाशों ने बरसाई गोलियां, दोनों की हालत गंभीर
मोहल्ला पक्का कटरा मेन बाजार में कुंए के समीप उमेश चन्द्र अग्रवाल अपनी किराना व कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते है शाम 6 बजे वे अपने बेटे प्रिशयांशु अग्रवाल के साथ दुकान पर बैठे थे तभी कुछ नकाबपोशों ने उनकी दुकान पर आकर उनके उपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में दुकान पर बैठै व्यापारी को नकाबपोश बदमाशों ने सरेशाम गोली मार दी गोली लगने से व्यापारी व उसका बेटा गंभीर घायल हो गए, जबकि दूसरे बेटे को भी छर्रे लगने के बाद गंभीर घायल पिता पुत्रों को बरेली रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपीआरए ने घटना स्थल का निगरीक्षण कर व्यापारी की पत्नी व बाजार के अन्य व्यापारियों से बात की।
मोहल्ला पक्का कटरा मेन बाजार में कुंए के समीप उमेश चन्द्र अग्रवाल अपनी किराना व कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते है शाम 6 बजे वे अपने बेटे प्रिशयांशु अग्रवाल के साथ दुकान पर बैठे थे तभी कुछ नकाबपोशों ने उनकी दुकान पर आकर उनके उपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गोली उमेश अग्रवाल के हाथों में जबकि उनके बेटे के पेट में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार आनन-फानन में घबराकर अपने शटर गिराने लगे।
गंभीर घायल दोनों पिता-पुत्र को उनका बडा बेटा हिमांशु अग्रवाल तत्काल स्कूटर पर बैठाकर सीएचसी ले गया जहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिेया गया। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता सुनील गुप्ता भी अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे, वहीं अस्पताल पहुंचे कोतवाल ओपी गौतम ने घायल उमेश चन्द्र अग्रवाल के बयान लिए बाद में सीओ दीपशिखा अहिमबरन सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर आसपास के दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें गोली मारकर भागते चार नकाबपोश दिाखाई दिए है।
एसपीआरए ने व्यापारयों से कहा कि शर्म की बात है की बाजार में इतनी बडी घटना होने के बाद किसी भी व्यापारी का फोन पुलिस के पास नहीं गया जबकि घायल व्यापारी की पत्नी रेनू अग्रवाल ने उनको फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होनें कहा कि ऐसे व्यस्तम बाजार में बदमाश बच के निकल गए यह बडे ही शर्म की बात है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.