फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली: पुलिस प्रशासन के उठने से पहले ही खुल गए बाजार, लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

Thu, 09 Apr 2020 11:00 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Apr 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Bareilly markets opened early morning lockdown rules not followed by people
सुबह सवेरे मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भले ही पूरे प्रदेश को लॉकडाउन कर हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर दिया गया हो, लेकिन बरेली में लोग इसका खुलेआम उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने सुबह 7 से 11 बजे तक आवश्यक दुकानें खोलने का समय निर्धारित किया है।

Bareilly markets opened early morning lockdown rules not followed by people
मंडियों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लेकिन किराना बाजार पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने में पीछे नहीं है। पुलिस प्रशासन के जागने से पहले सुबह चार बजे ही किराना बाजार खुल जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार की पहल का कहीं कोई अनुपालन नहीं दिखाई दे रहा। 

Bareilly markets opened early morning lockdown rules not followed by people
मंडियों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्यामगंज किराना बाजार गुरुवार सुबह चार बजे ही खुलना शुरू हो गया। लोग चावल, दाल, आटा, तेल, कन्फेक्शनरी व अन्य खाद्य सामग्री थोक में खरीद रहे थे। वहीं विक्रेताओं ने लॉकडाउन का भय दिखाकर सामानों के दाम भी बढ़ा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly markets opened early morning lockdown rules not followed by people
मंडियों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एलन क्लब मंडी में थोक खरीदारों को ही खरीदारी करने की अनुमति है, मगर यहां आम लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी उन्हें जल्दी से सामान खरीद कर घर जाने को कह रहे थे। 

विज्ञापन
Bareilly markets opened early morning lockdown rules not followed by people
मंडियों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कमोबेश यही हाल कुतुब खाना सब्जी मंडी का भी था। डेलापीर मंडी में तो खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समझाने के बाद भी लोग एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर खरीदारी नहीं कर रहे थे। आखिरकार पुलिस ने मंडी में लाठियां फटकार कर लोगों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed