फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly man defrauded under the pretext of securing a driver job in Saudi Arabia

बरेली: सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का दिया झांसा, चरवाईं बकरियां, युवक से पांच लाख रुपये ठगे

Sat, 26 Sep 2026 06:34 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 26 Sep 2026 06:34 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र निवासी सारिफ खान को सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे गए। उसे वहां बंधक बनाकर भेड़-बकरियां चराने और सफाई का काम कराया गया। मामले में एजेंट और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Bareilly man defrauded under the pretext of securing a driver job in Saudi Arabia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी युवक सारिफ खान को सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि युवक को वहां बंधक बनाकर भेड़-बकरियां चराने और सफाई का काम कराया गया। सारिफ के पिता अली खान ने एसएसपी से शिकायत की। आरोपी एजेंट सादाब और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अली खान ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उनके बेटे सारिफ की मुलाकात करीब तीन-चार महीने पहले स्वालेनगर निवासी सादाब से हुई थी। सादाब ने सारिफ को सऊदी में चालक की नौकरी और 1500 रियाल मासिक वेतन दिलाने का भरोसा दिया। कागजी कार्रवाई के नाम पर सादाब ने शुरुआत में 2.21 लाख रुपये लिए और तीन अगस्त को सारिफ को रियाद भेज दिया। रियाद पहुंचने के बाद उसे एक फार्म हाउस में ले जाकर बंधक बना लिया गया। वहां उससे भेड़-बकरियां चराने और साफ-सफाई का काम कराया गया।

विज्ञापन

दोबारा भी कर ली ठगी
सारिफ ने अपने पिता अली खान को अपनी परेशानी बताई। अली खान ने सादाब से शिकायत की तो उसने चालक की नौकरी दिलवाने के लिए दोबारा 2.84 लाख रुपये मांगे। परिवार ने रिश्तेदारों से लेकर यह रकम भी सादाब को दे दी। इसके बावजूद सारिफ को नौकरी नहीं मिली और उसे बंधक बनाकर काम कराया जाता रहा। करीब एक महीने बाद सारिफ ने खुद ही रुपये का इंतजाम कर टिककिराया, तीन सितंबर को वह भारत लौट आया।

भूखा प्यासा रखा, रुपये मांगे तो धमकाया
भारत लौटने पर सारिफ ने बताया कि उससे नौकरों की तरह सफाई का काम कराया गया। उसे पर्याप्त खाना व खर्चा भी नहीं दिया गया। अली खान ने जब सादाब से रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। अली खान ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर को भी शिकायत की थी। अब दोबारा एसएसपी से शिकायत के बाद इज्जतनगर थाने में आरोपी सादाब और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed