Bareilly: अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग, महंत बोले- समर्थन करने वालों पर भी हो कार्रवाई
महंत पंडित सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी की विधानसभा सदस्यता रद्द करनी चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सपा नेता व विधायक अबू आजमी के बयान पर विवाद थम नहीं रहा है। हिंदू संगठनों के लोग सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बरेली के सर्वदेव साईं मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने कहा कि अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। साथ ही, अबू आजमी के बयान का समर्थन करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की।
पंडित सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब ने हजारों हिंदुओं की हत्या की थी। ब्राह्मणों के जनेऊ जलवाए थे और सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा था। ऐसे व्यक्ति की तारीफ करना देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि अबू आजमी की विधानसभा सदस्यता रद्द करनी चाहिए और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
मौलाना शहाबुद्दीन पर भी साधा निशाना
सुशील पाठक ने कहा कि अबू आजमी के बयान का समर्थन करने वाले मौलानाओं के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर तारीफ करनी है तो अशफाक उल्ला खां की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया था 'महान प्रशासक'
आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए...औरंगजेब क्रूर नहीं था।' एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में सपा नेता ने कहा था, 'मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.