फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Lucknow Highway: Long jam for four hours traffic stop to fill the pit

बरेली लखनऊ हाईवे: गड्ढे भरने के लिए चार घंटे ट्रैफिक रोकने पर लगा लंबा जाम

Mon, 07 Sep 2020 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Lucknow Highway: Long jam for four hours traffic stop to fill the pit
हुलास नगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रात नौ बजे के बाद खुल सका जाम

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-लखनऊ हाईवे पर गड्ढे भरने के लिए चार घंटे ट्रैफिक रोके जाने से लंबा जाम लग गया, जो रात करीब नौ बजे के बाद खुल सका।
हुलासनगरा में आए दिन जाम की समस्या बने रहने की वजह से हाल ही में फोरलेन निर्माण का ठेका लेने वाली आगरा की पीआरएल कंपनी ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया है। रविवार दोपहर दो बजे सड़क के गड्ढे भरने का काम चलने की वजह से हाईवे पर शाम छह बजे तक ट्रैफिक रोक दिया गया, जिसके चलते हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हुलासनगरा फाटक के आगे कटरा तक और दूसरी ओर फतेहगंज पूर्वी थाने तक वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान दो से शाम छह बजे तक हाईवे के गड्ढों को भरने का काम किया गया। चार घंटे के बाद जब हाईवे वाहनों के लिए खोला गया तो पहले निकले की होड़ में जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने वाहनों को लाइन में लगाकर बारी बारी गुजारा। इसके बाद रात करीब नौ बजे तक जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed