{"_id":"6207713ff45b1557503cbc65","slug":"bareilly-leopard-attacked-bike-rider-panic-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: तेंदुआ ने बाइक सवार पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: तेंदुआ ने बाइक सवार पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Sat, 12 Feb 2022 02:05 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:05 PM IST
सार
पुलिस और वन विभाग के लोगों ने तलाशी अभियान चलाया है। तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तेंदुए की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुहंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भुता क्षेत्र में शनिवार को बरुआ हुसैनपुर में दो शावकों के साथ जा रहे तेंदुआ ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान लाठी डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांव वालों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के लोगों ने तलाशी अभियान चलाया है। तेंदुए की उपस्थिति की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन