फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly lekhpal murder case accused arrested in encounter

Bareilly News: लेखपाल मनीष की हत्या का आरोपी सूरज मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Mon, 13 Jan 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 03:55 PM IST
सार

बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप को बहाने से बुलाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी ओमवीर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उसके साले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
bareilly lekhpal murder case accused arrested in encounter
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या मामले में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। फरीदपुर थाना पुलिस ने लेखपाल के गले में मफलर का फंदा कसकर हत्या के आरोपी सूरज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम के मुताबिक पुलिस के टोकने पर सूरज फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में सूरज के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में गिरफ्तार सूरज लेखपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी ओमपाल का साला है। लेखपाल को पार्टी करने के बहाने अगवा करने के बाद कार में उनकी हत्या कर शव बभिया गांव के पास नाले में फेंक दिया गया था। वारदात के बाद से सूरज फरार चल रहा था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सूरज फतेहगंज पूर्वी इलाके का निवासी है। फिलहाल कुछ साल से बभिया गांव में रह रहा था। 
विज्ञापन


यह थी घटना 
फरीदपुर तहसील में तैनात लेखपाल मनीष कश्यप को बहाने से बुलाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। वह 27 नवंबर से लापता थे। उनके सिर का कंकाल कैंट क्षेत्र के नाले से बरामद हुआ। हत्या की साजिश पांच लाख की फिरौती वसूलने के लिए तैनाती क्षेत्र में रहने वाले दोस्त ओमवीर कश्यप उर्फ अवधेश ने अपने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने ओमवीर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed