फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly - Kasganj train will run on the route before August

अगस्त से पहले बरेली-कासगंज रूट पर नहीं दौड़ेगी ट्रेन

Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्ययूूूराो अमर उजाला, बरेली।
ब्ययूूूराो अमर उजाला, बरेली। Updated Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 पूर्वोत्तर रेलवे का बरेली सिटी से कासगंज वाले रूट पर ट्रेनों के सफर के लिए अभी तीन महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। अगस्त तक इसके शुरू होने के आसार नहीं हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के प्रबंधक निखिल पांडेय ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि बरेली जंक्शन से सिटी के बीच पुल का काम उत्तर रेलवे करा रहा है। यह जून के अंत में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ही जुलाई माह के अंत तक सीआरएस का निरीक्षण होगा। उसकी रिपोर्ट के बाद रेलवे बोर्ड ट्रैक पर ट्रेन चलाने की जब तक अनुमति नहीं देता, तब तक यह रूट शुरू नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उम्मीद कर रहे हैं कि अगस्त के अंत में या उसके बाद यहां ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाए। वहीं, पीलीभीत ट्रैक को मीटर गेज से ब्राडगेज में तब्दील करने का काम कब तक शुरू होगा, यह भी स्पष्ट नहीं है। डीआरएम का कहना है कि तैयारी हो रही है, जल्द काम शुरू करा देंगे।
विज्ञापन

डीआरएम ने रेल हमसफर सप्ताह के अंतिम दिन संचार दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की पिछले दो साल की उपलब्धियां बताने के लिए प्रेसवार्ता बुलाई थी। उन्होंने बताया कि रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस को बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं और कासगंज तक चलाना, लखनऊ जंक्शन-काठगोदा के बीच प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को त्रय साप्ताहिक नई एक्सप्रेस गाड़ी और रामनगर-चंडीगढ़ के लिए नई साप्ताहिक गाड़ी का संचालन करना प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि सीबीगंज स्थित स्लीपर प्लांट को मेंटीनेंस शेड के रूप में तब्दील कर डेमू यानी डीजल इलेक्ट्रीकल मल्टीपल यूनिट के काम के लिए एजेंसी तय हो गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। डीआरएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में इज्जतनगर मंडल में यात्रियों की संख्या 7.72 करोड़ और यात्री यातायात से आय 237.96 करोड़ी थी, जबकि 2015-16 में यात्री संख्या 7.69 करोड़ और आय बढ़कर 248.42 करोड़ हो गई। इस दौरान 29 आरक्षित समपारों को रक्षित करने के साथ 58 समपारों को बंद किया गया। बाकी समपारोें पर 188 गेट मित्र लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इंसेट...
कुदेशिया फाटक को लेकर रेलवे संशय में
बरेली। ओवरब्रिज बनने के बाद जिस तरह पिछले दिनों रेलवे ने चौधरी तालाब क्रासिंग को बंद करा दिया, उसी तरह अब कुदेशिया फाटक की क्रासिंग को बंद किया जाना है लेकिन यह कदम उठाने को लेकर रेलवे के अफसरों में अभी संशय की स्थिति है। डीआरएम की ओर से बताया गया कि ओवरब्रिज बनने के बाद क्रासिंग तो बंद की जानी है। कब करेंगे? अभी तय नहीं है। इस मामले में अभी ला एंड आर्डर की दिक्कत सामने आ रही है। वजह यह है कि क्रासिंग बंद करने पर विरोध भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed