{"_id":"626d16f6ca25b26ee23af2a3","slug":"bareilly-international-thug-done-fraud-of-crores-arrested-chinese-connection-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का ठग गिरफ्तार, चीन कनेक्शन आ रहा सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का ठग गिरफ्तार, चीन कनेक्शन आ रहा सामने
Sat, 30 Apr 2022 04:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:31 PM IST
सार
बरेली परीक्षेत्रीय साइबर क्राइम के डीआईजी सुभाष चंद्रा के मुताबिक भोजीपुरा की रहने वाली युवती ने 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मोबाइल पर एक लिंक आने के बाद रीचार्ज के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का ठग गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को नोएडा, बरेली व लखनऊ की साइबर सेल ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।
बरेली परीक्षेत्रीय साइबर क्राइम के डीआईजी सुभाष चंद्रा के मुताबिक भोजीपुरा की रहने वाली युवती ने 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मोबाइल पर एक लिंक आने के बाद रीचार्ज के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। इसके बाद लिंक खोलते ही खाते से दो लाख 10 हजार की रकम निकल गई थी।
इस मामले की जांच करने के दौरान उक्त रकम तीन यूपीआई आईडी पर जाना पाया गया। इसके बाद बरेली समेत नोएडा व लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से पश्चिम बंगाल के हरिरामपुर निवासी मंजरूल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। टीम द्वारा आरोपी का खाता भी फ्रीज किया गया है। जिसमें 7 लाख 94 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
चीन के लियोन के साथ मिली भगत
इस मामले में अंतराष्ट्रीय स्तर का भी हाथ होना पाया गया है। जांच पड़ताल के दौरान आरोपी मंजारूल के खाते से लगभग 200 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। वहीं आरोपी के खाते से चीन निवासी लियोन नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर ठगी के 14 करोड़ रुपए विभिन्न कंपनियों में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस टीम अन्य गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।