{"_id":"61cf1762a7417c3d0b3d1fa7","slug":"bareilly-home-minister-amit-shah-s-attack-when-sp-perfume-bottle-is-spread-gold-is-coming-out-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: गृह मंत्री अमित शाह का हमला- सपा की इत्र की बोतल फैली तो उसमें सोना निकल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: गृह मंत्री अमित शाह का हमला- सपा की इत्र की बोतल फैली तो उसमें सोना निकल रहा
Fri, 31 Dec 2021 08:17 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:17 PM IST
सार
गृह मंत्री ने रोडशो के दौरान बरेली की जनता से वाराणसी जाने की अपील की और कहा कि वहां का पानी अब साफ हो चुका है। अब वहां आचमन किया जा सकता है।
विज्ञापन
बरेली में रोडशो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह प्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को बरेली के पटेल चौक पर रोड शो से पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा समाजवादियों की एक इत्र की बोतल फैल गई तो अखिलेश यादव के पेट में मरोड़ हो रही है, क्योंकि उसमें से कालाधन निकल रहा है। उसमें सोना निकल रहा है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने बरेली के लोगों से कहा कि बनारस जरूर जाएं और अब वहां गंगाजल आचमन के लायक भी हो चुका है। आप लोग कर सकते हैं। अयोध्या में राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे मंदिर की तिथि नहीं बता रहे अब उन्हें बता रहा हूं कि मंदिर बन रहा है। ताकत है तो रोक लें। इसके बाद गृह मंत्री रोड शो के समापन की घोषणा कर सर्किट हाउस के लिए निकल गए।
विज्ञापन