फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Hindi News Drunken neighbor cuts womans ear

Bareilly: शराब के नशे में पड़ोसी ने काटा महिला का कान, सिर पर धारदार हथियार से किया हमला

Sat, 19 Nov 2022 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Nov 2022 01:26 PM IST
सार

आरोप है शुक्रवार रात को सुखपाल नशे की हालत में प्रेमवती के घर पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। विरोध पर सुखपाल ने जानलेवा हमला करते हुए पहले बेरहमी से पीटा और प्रेमवती का कान काट दिया।

विज्ञापन
Bareilly Hindi News Drunken neighbor cuts womans ear
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

शराब के नशे में पड़ोसी ने महिला पर जानलेवा हमला करते हुए कान काट दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने मामले की तहरीर दी है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात को बहेड़ी के हथमना गांव निवासी प्रेमवती अपने परिवार के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाला सुखपाल से लगभग एक साल से रास्ते में कूड़ा डालने को लेकर उनके परिवार का विवाद चल रहा है। आरोपी सुखपाल शराबी प्रवृत्ति का है और कई बार विवाद कर चुका है। 
विज्ञापन


आरोप है शुक्रवार रात को सुखपाल नशे की हालत में प्रेमवती के घर पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। विरोध पर सुखपाल ने जानलेवा हमला करते हुए पहले बेरहमी से पीटा और प्रेमवती का कान काट दिया। इसके बाद महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। चीख पुकार पर पड़ोसियों ने महिला को बचाया। पीड़िता प्रेमवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की ओर से मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed