{"_id":"61b8bf3abf4c3b02d016c973","slug":"bareilly-health-department-video-goes-viral-where-thousands-of-suspicious-corona-samples-crushed-by-legs-thrown-in-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग का कारनामा वायरल: जांचे नहीं गए हजारों संदिग्ध कोरोना सैंपल, पैर से कुचलने के बाद फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग का कारनामा वायरल: जांचे नहीं गए हजारों संदिग्ध कोरोना सैंपल, पैर से कुचलने के बाद फेंका
Tue, 14 Dec 2021 09:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:29 PM IST
सार
एक वायरल वीडियो में यह बात सामने आ रही है कि, उन सैंपलों को जांच के बजाय पांव से कुचलकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
बरेली में संदिग्ध कोरोना सैंपल को बिना जांच के ही तोड़कर फेंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अव्यस्थाओं का रिकॉर्ड बना रहे स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा वायरल हुआ है। पिछले माह 18 और 26 नवंबर को 300 बेड वाले कोविड चिकित्सालय के स्टोर रूम में बड़े पैमाने पर कोरोना संदिग्ध हजारों मरीजों के सैंपल बंद मिले थे।
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन इन सैंपलों को जांच के लिए भेजने का दावा किया था। लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आई है। एक वायरल वीडियो में यह बात सामने आ रही है कि, उन सैंपलों को जांच के बजाय पांव से कुचलकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
उसके बाद उनके टुकड़ों को बोरियों में भरकर कचरे में फेंक दिया गया। इसका वीडियो अब वायरल हो गया है और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।