फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly GRP investigating case of Cash and jewelry theft from Lucknow mail

लखनऊ मेल से 40 लाख की चोरी: बरेली जीआरपी को सौंपी गई जांच, कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Tue, 01 Aug 2023 04:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 04:06 PM IST
सार

लखनऊ मेल में सफर कर रहे तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय के सूटकेस से नकदी और जेवर चोरी हो गए थे। इस मामले में लखनऊ के चारबाग जीआरपी थाने दर्ज एफआईआर बरेली ट्रांसफर कर दी है। सीओ जीआरपी देवी दयाल के नेतृत्व में टीमें सुराग जुटा रही हैं।

विज्ञापन
Bareilly GRP  investigating case of Cash and jewelry theft from Lucknow mail
लखनऊ मेल

विस्तार

लखनऊ मेल के एसी-फर्स्ट कोच से नकदी और जेवर समेत 40 लाख रुपये की चोरी के मामले में जीआरपी गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक जांच कर रही है। बरेली जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इधर, लखनऊ के चारबाग जीआरपी थाना ने एफआईआर बरेली ट्रांसफर कर दी है। सीओ जीआरपी देवी दयाल के नेतृत्व में टीमें सुराग जुटा रही हैं।

विज्ञापन


तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय अपनी पत्नी ज्योति पांडेय के साथ 24 जुलाई को दिल्ली से लखनऊ के लिए 12230 लखनऊ मेल के एसी-फर्स्ट कोच में यात्रा कर रहे थे। यह ट्रेन दिल्ली से रात 10 बजे चलकर 2:39 बजे बरेली आती है। सुबह 6:50 बजे यह ट्रेन लखनऊ पहुंचती है। 

विज्ञापन

25 जुलाई को दर्ज कराई थी रिपोर्ट 

24 जुलाई की रात लखनऊ मेल करीब तीन बजे बरेली आई थी। बरेली जंक्शन पर नरेंद्र पांडेय के कूपे का दरवाजा खुला था। उन्होंने देखा तो बर्थ के नीचे रखे सूटकेस की चेन खुली थी। सूटकेस से चार लाख रुपये समेत करीब 40 लाख का माल गायब था। नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने लखनऊ के चारबाग जीआरपी थाने में 25 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि लखनऊ मेल का जिन स्टेशनों पर ठहराव होता है, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरी किस जगह हुई, अभी यह साफ नहीं हो सका है। जीआरपी बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, गाजियाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई की टीमें भी जांच में लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed