फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly got the hosting of National School Volleyball Competition for the second time

UP: लगातार दूसरी बार बरेली को मिली राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी, नवंबर में होगा आयोजन

Fri, 27 Jun 2025 01:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

बरेली को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में इस प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी मैदान में होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Bareilly got the hosting of National School Volleyball Competition for the second time
वालीबॉल मैच खेलते खिलाड़ी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने बरेली जिले को लगातार दूसरे वर्ष अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है। यह प्रतियोगिता नवंबर के तीसरे सप्ताह में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान पर आयोजित की जाएगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन


एसजीएफआई की ओर से 69वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2025-26 का वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए इसकी घोषणा की गई है। कैलेंडर के तहत अक्तूबर से लेकर जनवरी 2026 तक विभिन्न आयु वर्गों में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता बरेली में होगी। 
विज्ञापन

पिछले वर्ष पहली बार शहर को प्रतियोगिता की जिम्मेदारी मिली थी। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन का अनुभव न होने के बावजूद जिला प्रशासन व खेल विभाग के संयुक्त प्रयासों से शानदार आयोजन किया गया। एसजीएफआई की ओर से भी प्रयासों को सराहा गया। यही वजह है कि लगातार दूसरे साल भरोसा जताते हुए जिले को यह जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुईं तैयारियां 
मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता नवंबर के तीसरे सप्ताह में जीआईसी मैदान पर प्रस्तावित है। समय से सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed