{"_id":"67c8bc0cf7aaa4a13b0f7d40","slug":"bareilly-gets-22-volvo-buses-expected-to-be-delivered-by-april-bareilly-news-c-4-lko1064-593625-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली को मिली 22 वॉल्वो बसें, अप्रैल तक मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली को मिली 22 वॉल्वो बसें, अप्रैल तक मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़े में होगी शामिल
बरेली। अगले महीने से बरेली परिक्षेत्र के लोगों के लिए रोडवेज की लग्जरी वाल्वो बसें मुहैया हो जाएंगी। इसके लिए बरेली परिक्षेत्र को 22 वॉल्वो बसों का आवंटन किया गया है। अप्रैल के अंत तक यह बसें आ जाएंगी। बसों के संचालन के लिए अधिकारियों ने रूट निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत के पास एसी श्रेणी की 32 बसें हैं। बदायूं डिपो के बेड़े में कोई एसी बस नहीं है, लेकिन बरेली-आगरा के बीच संचालित होने वाली चार एसी बसों का बदायूं के लोगों को लाभ मिलता है। जो 22 वाल्वो बसें मिल रही हैं, उनमें 11 बरेली डिपो, सात रुहेलखंड डिपो, दो बदायूं डिपो और दो पीलीभीत को दी जाएंगी। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि अप्रैल के अंत तक बसें मिल जाएंगी। इनका संचालन ऑनलाइन बुकिंग से लंबे रूटों पर किया जाएगा। अब तक बरेली-दिल्ली, बरेली-कानपुर, बरेली-आगरा और बरेली-लखनऊ के बीच एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। संवाद