फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly firing goes viral across the country, questions raised on law and order

Bareilly News: बरेली की फायरिंग देशभर में वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Sun, 23 Jun 2024 08:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Bareilly firing goes viral across the country, questions raised on law and order
बरेली। बरेली में फायरिंग की घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। कार से टक्कर मारने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। देशभर के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित डीजीपी ने घटना का संज्ञान लेकर स्थानीय अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो छाने के बाद विपक्षी दलों ने भी घटना को लेकर योगी सरकार की आलोचना की है। मनोज गंगवार ने फेसबुक पर लिखा कि यह मिर्जापुर 3 की शूटिंग नहीं है, बल्कि बरेली में असली गैंगवार चल रही है। अंधाधुंध गोलियां बरस रही हैं। कानून व्यवस्था का प्रचार हो रहा है। समाजवाद एक सोच पेज पर पोस्ट में कहा गया है कि प्रदेश का कबाड़ा कर दिया गया है। यूपी में गुंडाराज है। वहीं, एक शख्स ने पोस्ट डालकर लिखा है कि मुंबइया रोड स्टाइल गैंगवार की सभी बरेली वासियों को बहुत बहुत बधाई। कई लोगों ने फायरिंग और अराजकता के वीडियो डालकर लिखा है कि यह भारत-पाकिस्तान का बाॅर्डर नहीं है। कब्जे को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed