{"_id":"60a6b6328ebc3e34f67eb511","slug":"bareilly-farmer-murdered-in-a-land-dispute-in-shergarh-bareilly-news-bly44710459","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः शेरगढ़ में जमीन विवाद में किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः शेरगढ़ में जमीन विवाद में किसान की हत्या
विज्ञापन
सुरेंद्र पाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
तहेरे भाई और परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी और हथौड़े से किया हमला
विज्ञापन
आठ के खिलाफ बलवे और हत्या की रिपोर्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
शेरगढ़। जमीन के विवाद में कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदपुर में किसान की कुल्हाड़ी और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने किसान के तहेरे भाई और उसके परिवार वालों समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव की वजह से गांव में पीएसी तैनात की गई है।
शेरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर निवासी किसान जसपाल के चाचा 45 वर्षीय सुरेंद्र पाल और महेंद्र पाल उनके साथ ही रहते हैं। जसपाल के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके चाचा सुरेंद्र गांव में ही थान सिंह राजपूत के घर मंडप में दावत खाने गए थे। वहां से लौटने के दौरान शाम करीब छह बजे सुरेंद्र पाल के तहेरे भाई सुखदेव, उसका बेटा रवि, भाई वेदप्रकाश, उसके बेटे जितेंद्र, मुनेंद्र व धर्मेंद्र, भांजा द्वारका और संजीव ने उन्हें गांव में ही घेर लिया। तलवार, कुल्हाड़ी, बंदूक, हथौड़ा एवं नाजायज हथियारों से लैस आरोपियों ने सुरेंद्र पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
परिवार वाले सुरेंद्र को लेकर सीएचसी शेरगढ़ पहुंचे लेकिन वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में सुरेंद्र की मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर रात करीब नौ बजे पुलिस गांव में पहुंची और आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन सभी फरार हो गए। हालांकि इसके बाद सुखदेव का भांजा द्वारका पुलिस की गिरफ्तार में आ गया। गांव के माहौल को देखते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। जसपाल की ओर से सुखदेव समेत आठों लोगों के खिलाफ बलवा और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुखदेव वकील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ के खिलाफ बलवे और हत्या की रिपोर्ट, एक आरोपी गिरफ्तार शेरगढ़। जमीन के विवाद में कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदपुर में किसान की कुल्हाड़ी और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने किसान के तहेरे भाई और उसके परिवार वालों समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव की वजह से गांव में पीएसी तैनात की गई है।