फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly explosion case police sent accused Nasir to jail

बरेली विस्फोट कांड: पुलिस ने आरोपी नासिर को भेजा जेल, ससुराल में रखा था भारी मात्रा में बारूद, छह की गई जान

Thu, 03 Oct 2024 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 07:15 PM IST
सार

बरेली के कल्याणपुर गांव में बुधवार शाम हुए धमाके के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार को मामले में नासिर समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Bareilly explosion case police sent accused Nasir to jail
आरोपी नासिर शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुए धमाके की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो अफसरों ने उतनी ही गंभीर धाराओं में आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। सात आरोपियों के खिलाफ सिरौली थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को आतिशबाज नासिर शाह को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


घर में विस्फोटक से हुए धमाके के मामले में सिरौली थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर रवि कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें घर का मालिक रहमान शाह, रहमान का बेटा वाहिद, सिरौली के कौआटोला निवासी दामाद नासिर व उसके चार भाई नाजिम, हसनैन, अहमद मियां व मोहम्मद मियां को नामजद कराया गया है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- बरेली में ब्लास्ट: JCB के पंजे में फंस रहे थे मांस के लोथड़े... हर ओर तबाही का मंजर, अपनों को खोजती रहीं आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में भारी मात्रा में रखा था बारूद
इंस्पेक्टर ने जिक्र किया है कि रहमान शाह के घर में उसके दामाद नासिर व बेटी सितारा ने भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। इस विस्फोटक में उस वक्त धमाका हो गया जब आरोपी यहां बिना लाइसेंस व अनुमति के अवैध भंडारण या निर्माण कर रहे थे। इस विस्फोट की वजह से आसपास के घर भी गिर गए थे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल सितारा ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। 

Bareilly explosion case police sent accused Nasir to jail
घटनास्थल पर पड़े पटाखे - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वह टीबी का मरीज है, घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी लेकिन पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराकर उसे जेल भेज दिया है। रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम व बेटी फातिमा का उपचार जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है।

इनकी हुई थी मौत 
बुधवार शाम को रहमान शाह के घर में जोरदार धमाका हो गया था। इससे पांच घर जमींदोज हो गए थे। मलबे में दबने से रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) व पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मौत हो गई। मलबे से एक अन्य अज्ञात महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त निकहत उर्फ नीना के तौर पर हुई।

धमाके के बाद तबस्सुम के दो बेटे हसन (4) व शहजान (5) लापता थे। देर रात मलबा हटाने के बाद दोनों के शव बरामद हुए। वहीं गंभीर घायल सितारा समेत चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को सितारा ने भी दम तोड़ दिया। इससे मरने वालों की संख्या छह हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed