{"_id":"6721563c4fda0569dd07d394","slug":"bareilly-division-tops-in-up-in-government-procurement-of-paddy-bareilly-news-c-4-lko1064-511593-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धान की सरकारी खरीद में बरेली मंडल यूपी में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धान की सरकारी खरीद में बरेली मंडल यूपी में अव्वल
विज्ञापन
बरेली। सरकारी खरीद शुरू हुए करीब एक महीना होने जा रहा है, पर सूबे में 18 में से दस मंडलों में धान खरीद शुरू नहीं हुई है। जिन आठ मंडलों में धान खरीदा जा रहा है उनमें बरेली मंडल अव्वल है। प्रदेश में अब तक 43,086.87 मीट्रिक टन खरीद हुई। इसमें बरेली मंडल के चार जनपदों ने 22553.89 मीट्रिक टन खरीद की है।
खुले बाजार की तुलना में सरकारी मूल्य अधिक होेने की वजह से किसानों का रुझान सरकारी केंद्रों की ओर है। खुले बाजार में काॅमन और ग्रेड एक के धान का मूल्य 2100-2200 रुपये प्रति क्विंटल है पर सरकारी क्रय केंद्रों पर ग्रेड ए 2320 और काॅमन धान के लिए 2300 रुपये का मूल्य तय किया गया है। नमी 17 फीसदी तक मान्य है।
मंडल के जनपदों में शाहजहांपुर सबसे आगे और बदायूं सबसे पीछे है। शाहजहांपुर में 8995.21, पीलीभीत में 5731.60, बरेली में 4722.71 और बदायूं में 3104.37 मीट्रिक टन खरीद की गई है। बरेली के डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि पहली अक्तूबर से शुरू हुई खरीद 31 जनवरी तक चलेगी। किसान एंड्रायड मोबाइल पर यूपी किसान मित्र एप डाउनलोड करके पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
भुगतान ने मिले तो करें शिकायत
तौल के बाद भुगतान की अपडेट भी इसी एप पर देखने को मिलेगी। धान बिक्री के 48 घंटे में भुगतान होना है। देरी पर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं। पंजीकरण के वक्त किसानों को उसी बैंक खाते को दर्ज करना है, जो आधार कार्ड से लिंक हो।
वर्जन:
किसानों से आग्रह है कि वे fci.up.gov.in पर पंजीकरण कराने के बाद सरकारी केंद्रों पर धान लेकर आएं। भुगतान 48 घंटे में मिलेगा। अगर कहीं कोई दिक्कत आए तो टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। - मनिकंडन ए, क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी
किस मंडल में कितनी खरीद
मंडल का नाम लक्ष्य खरीद
बरेली 7,20,000 22553.89
लखनऊ 7,82,2000 9296.94
मुरादाबाद 5,04,000 9167.14
सहारनपुर 7,500 1868.50
अलीगढ़ 10,000 161.88
मेरठ 3500 17.96
झांसी 2000 10.56
आगरा 6500 10.00
चित्रकूट 47,000 00
आजमगढ़ 2,15,000 00
देवीपाटन 3,47,000 00
गोरखपुर 5,23,000 00
मिर्जापुर 2,97,000 00
अयोध्या 587,000 00
वाराणसी 6,38,000 00
कानपुर 1,90,500 00
प्रयागराज 4,70000 00
बस्ती 1,50,000 00
अमर उजाला ब्यूरो