फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Delhi via Chandausi passenger train will run from tomorrow

अब फिर कुछ दिन कोहरे से ढकी सर्द रातें

Sun, 21 Feb 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Delhi via Chandausi passenger train will run from tomorrow
मौसम का मिजाज बदला तो लोगों ने गर्म कपड़ों से बनाई दूरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हवाओं के रुख बदलने से बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों की ठंडी हवा का रुख एक बार फिर मैदानी इलाकों की तरफ पलट जाने से मौसम फिर बदल गया है। भविष्यवाणी की गई है कि अगले कुछ दिन धूप तो इसी तरह निकलेगी लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। इसका असर रात में तापमान पर भी पड़ेगा।

शुक्रवार को हवा का रुख बदलने से वातावरण में नमी का स्तर फिर बढ़कर 93 फीसदी तक पहुंच गया है। विशेषज्ञ ने सुबह और शाम घने कोहरे और दिन में आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप खिलने का बुलेटिन जारी किया है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक हवा की दिशा अब तक पूर्व उत्तर पूर्व थी जो शुक्रवार की शाम को बदलकर पश्चिम उत्तर पश्चिम हो गई है। इसके बाद पहाड़ों की सर्द हवाएं फिर शहर की तरफ आने लगी हैं और इसी वजह से तापमान में हल्की गिरावट हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 26.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। उन्होंने रविवार और सोमवार को घने कोहरे की आशंका जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed