{"_id":"6031689e8ebc3ee9125394dd","slug":"bareilly-delhi-via-chandausi-passenger-train-will-run-from-tomorrow-bareilly-news-bly4379207116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेगी बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चलेगी बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को न्यूनतम 30 रुपये देना होगा किराया
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुविधा के लिए करीब एक साल बाद पैसेंजर ट्रेनों को संचालन शुरू कर रहा है। फिलहाल बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी पैसेंजर ट्रेन के संचालन को मंजूर मिल गई है। मुरादाबाद डिवीजन में केवल छह पैसेंजर ट्रेनें दौड़ेंगी। इनका किराया एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर होगा। यानी यात्रियों को न्यूनतम 30 रुपये किराया देना होगा।
देश में 22 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से बंद पैसेंजर ट्रेनों में से पहली पैसेंजर ट्रेन सोमवार से बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी होते हुए चलाई जाएगी। इसका किराया एक्सप्रेस के बराबर होगा। रेलवे बोर्ड ने मुरादाबाद डिवीजन की छह पैसेंजर ट्रेनों (अप और डाउन) का संचालन शुरू करने पर सहमति जताई है। इनमें बरेली-दिल्ली पैसेंजर, हरदोई-सीतापुर और मुरादाबाद-सहारनपुर (एनआरएम) पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी, लेकिन इनमें न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा, जबकि पहले पैसेंजर ट्रेनों में न्यूनतम किराया 10 रुपये था। ऐसे में अब जंक्शन से रामगंगा, बिशारतगंज जैसे कम दूरी के स्टेशनों के लिए भी यात्रियों को ऑटो और बस से भी ज्यादा किराया देना होगा। दूसरी ओर रेलवे ने नियमित यात्रियों और वरिष्ठ नागरिकों को भी कोई राहत नहीं दी है। रूटीन की सभी ट्रेनें चलने तक एमएसटी पर भी रोक रहेगी। दिव्यागों को भी किराए में छूट नहीं मिलेगी।

आज सिस्टम में फीड होगा नया किराया
जंक्शन की साधारण टिकट विंडो पर रविवार से स्टाफ तैनात हो जाएगा। पूरे दिन सिस्टम में नया किराया फीड किया जाएगा। सोमवार से लोगों को टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि टिकट विंडो की लाइन में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन