फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly defeated the Haldwani

बरेली ने हल्द्वानी को हराया

Mon, 11 Jan 2016 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly defeated the Haldwani
बरेली। उप्र वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंतर जनपदीय वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। एसआरएमएस के मैदान पर बरेली और हल्द्वानी के बीच मैच खेला गया। इसमें बरेली ने हल्द्वानी को 40 रनाें से मात दी।
विज्ञापन

बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 128 रन बनाए। इसमें फहीम निजामी ने नाबाद 30 रन और फहीमुद्दीन ने 29 रन की पारी खेली। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर उमेश गौतम ने 15 रनाें का योगदान दिया। हल्द्वानी की ओर से अनिल ने तीन और विजय ने दो विकेट लिए। लक्ष्य पूरा करने के लिए हल्द्वानी की टीम 84 रनों पर ढेर हो गई। बरेली के फहीम और राहुल ने 4-4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का खिताब फहीम निजामी को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मैच का संचालन यूपी वैटरन्स के उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने किया। मैच में राजू गुलाटी, अनिल गंगवार, मनीष यादव, सुभाष मेहरा, अनुज सक्सेना व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed