{"_id":"692cb240b0d312d69d004843","slug":"bareilly-defeated-bijnor-by-nine-wickets-bareilly-news-c-4-vns1074-776911-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली ने बिजनौर को नौ विकेट से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली ने बिजनौर को नौ विकेट से दी मात
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में चल रही 26वीं अंतर जनपदीय बरेली जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को भी विभिन्न मुकाबले खेेले गए। दिन के तीसरे मैच में बरेली ने बिजनौर को नौ विकेट से पराजित किया।
रविवार को पहले मुकाबले में मुरादाबाद ने बदायूं को सात विकेट से हराया। बदायूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 131 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने रविंद्र कसाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से मात्र 15 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरे मैच में शाहजहांपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजनौर की टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना सकी।
तीसरे मैच में बिजनौर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 81 रन ही बना सकी। बिजनौर की तरफ से अरुण ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। बरेली के लिए नितिन लाकड़ा और कपिल राणा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
बरेली की टीम ने 10 ओवर में 83 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। बरेली की तरफ से सीओ शिवम आशुतोष 34 रन बनाकर नाबाद रहे। अवनीश चपराना ने 26 रनों का योगदान दिया। संवाद
रविंद्र कसाना ने ली हैट्रिक
चौथे मैच में मुरादाबाद ने रामपुर को 25 रनों से हराया। जनपद मुरादाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 151 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम 126 रन बनाकर ऑल आउट आउट हो गई। रामपुर की तरफ से हेमराज में सर्वाधिक 33 रन बनाए। मुरादाबाद से रविंद्र कसाना ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट हासिल किए, इसमें हैट्रिक भी शामिल रही।