फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly danced to the song Jhumka Gira Re... and earned the title of Jhumka City.

Bareilly News: झुमका गिरा रे... गाने पर झूमा था बरेली, मिला झुमका सिटी का तमगा

Mon, 13 Apr 2026 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bareilly danced to the song Jhumka Gira Re... and earned the title of Jhumka City.
बरेली। वर्ष 1966 में आई फिल्म मेरा साया के कालजयी गीत झुमका गिरा रे... को बरेली ने आत्मसात कर लिया। पद्म विभूषण आशा भोंसले के गाए और साधना पर फिल्माए गए इस गीत ने शहर की नई पहचान गढ़ दी। बरेली के साथ ही पूरा देश इस गाने पर झूम उठा था। इस गीत ने बरेली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झुमका सिटी के रूप में ख्याति दिलाई। इस गीत का प्रभाव बरेली की संस्कृति, इतिहास और जनमानस पर इतना गहरा है कि यह शहर की पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है।
विज्ञापन

दरअसल, राजा मेहंदी अली खान को इस गीत की प्रेरणा बरेली के बाजार से नहीं, बल्कि प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की प्रेम कहानी से मिली थी। बिहारीपुर खत्रियान निवासी 70 वर्षीय साहित्यकार इंद्रदेव त्रिवेदी ने बताया कि हरिवंशराय बच्चन की स्टेशन रोड निवासी अधिवक्ता और शायर दिवंगत बाबू राम शरण सक्सेना और जिला जेल रोड निवासी बाल साहित्यकार और वकील दिवंगत निरंकार देव सेवक से मित्रता थी।
विज्ञापन

इन दोनों शिख्शयतों का हवाला देते हुए इंद्रदेव त्रिवेदी ने बताया कि वर्ष 1941 में पिता और पहली पत्नी को खोने के बाद गमगीन हरिवंशराय बच्चन क्रिसमस के आसपास नैनीताल गए हुए थे। वहां उनकी मुलाकात तेजी सूरी से हुई। तेजी सूरी उन दिनों लाहौर के एक कॉलेज में मनोविज्ञान पढ़ाती थीं। उनकी दोस्त और कॉलेज की प्रिंसिपल प्रेमा जौहरी बरेली की ही थीं। 31 दिसंबर की रात बाबू राम शरण सक्सेना के घर पार्टी में एक बार फिर दोनों की मुलाकात हुई। वहां हरिवंशराय बच्चन ने एक कविता सुनाई, जिससे तेजी की आंखें भर आईं और दोनों करीब आ गए। इंद्रदेव त्रिवेदी के मुताबिक, हरिवंशराय बच्चन का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। यह बात जब बाबू राम शरण सक्सेना और निरंकार देव सेवक को पता चली तो उन्होंने हरिवंशराय और तेजी की शादी करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी के एक वाक्य से मिली गाने को प्रेरणा

साहित्यकार इंद्रदेव त्रिवेदी ने बताया कि शादी से पहले कवि सम्मेलनों और पार्टियों में हरिवंश राय और तेजी की अक्सर मुलाकातें होती थीं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में राजा मेहंदी अली खान भी मौजूद थे। जब तेजी से पूछा गया कि यह सब कब तक चलेगा तो उन्होंने कहा था कि मेरा झुमका तो बरेली के बाजार में गिर गया है। इस बात का अर्थ था कि उनका दिल हरिवंशराय बच्चन पर आ चुका है। यह बात शायद वहां मौजूद अन्य लोग भूल गए होंगे, लेकिन मेहंदी अली खान के जेहन में यह पंक्ति हमेशा के लिए बस गई। वर्ष 1966 में जब फिल्म मेरा साया के लिए गीत लिखने की बात आई तो राजा मेहंदी अली खान ने उसी पंक्ति को आधार बनाकर पूरा गाना रच डाला। इस व्यक्तिगत प्रेम कहानी ने एक ऐसे गीत को जन्म दिया जो बरेली की पहचान बन गया।
सांस्कृतिक पहचान का बना प्रतीक

झुमका गिरा रे... गीत ने शहर को विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान दी है। अब स्थानीय लोग इस गीत को अपनी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा मानते हैं और इसे बड़े प्यार से याद करते हैं। आज भी बरेली के उत्सवों, मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों में अक्सर यह गीत बजता है।

पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
इस गीत की लोकप्रियता ने बरेली को एक पर्यटन स्थल के रूप में भी बढ़ावा दिया है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक झुमका सिटी को देखने की उत्सुक रहते हैं। जीरो प्वॉइंट पर स्थापित झुमके की प्रतिकृति पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। अब इस जगह को जीरो प्वॉइंट के बजाय झुमका चौराहे के रूप में जाना जाता है। इस झुमके ने झुमका गिरा रे... से व्हॉट झुमका तक का सफर तय कर लिया है। वर्ष 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म बनी। इसके प्रमोशन के लिए 22 जुलाई 2023 को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शहर आए तो झुमका चौराहे पर ही आयोजन हुआ था। पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ हुआ है। अब स्थानीय प्रशासन और नागरिक भी इस पहचान को बनाए रखने और इसे और विकसित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed