फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Corona's terror reached police over hospitals, hotels

बरेलीः अस्पताल, होटलों को लेकर पुलिस तक पहुंची कोरोना की दहशत

Sat, 13 Jun 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Corona's terror reached police over hospitals, hotels
कोरोना संक्रमण की जांच कराते एसपी क्राइम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

संक्रमित महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में आने की आशंका के चलते 20 पुलिसकर्मी समेत एसपी क्राइम का लिया सैंपल

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही अब संक्रमण का की दहशत अस्पताल, होटलों और पुलिस महकमे तक भी पहुंच गई है। रामपुर गार्डन स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉक्टर, स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल के स्टाफ के बाद अब पीलीभीत बाईपास स्थित अस्पताल में पूर्व में संक्रमित मिली नर्स के संपर्क में आने से दो अन्य नर्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन्हें आइसोलेट कराया गया है।
सर्विलांस टीम की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट में पीलीभीत बाईपास स्थित अस्पताल की दो नर्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नर्स पूर्व में संक्रमित रहीं नर्स के संपर्क में थी। लिहाजा, उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेश वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। बता दें कि संक्रमित रही नर्स के संपर्क में कोई भी नहीं आया, यह दावा अस्पताल प्रशासन ने किया था। मगर, अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन कुछ कहने से इनकार कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान लगाया था। दूसरी ओर, बिहारीपुर चौकी पर तैनात नहीं महिला पुलिसकर्मी के संक्रमित मिलने के बाद पुलिस लाइन के उसके संपर्क में रहे 20 पुलिसकर्मियों समेत एसपी क्राइम का भी सैंपल लिया गया है। इस मामले में भी स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि महिला पुलिसकर्मी दिल्ली से बरेली आई थी। जिसका सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन कराया गया था। ऐसे में उसके संपर्क में आने की महज आशंका के चलते पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों का सैंपल लिया जाना रिपोर्ट पर सवाल उठा रहा है। शुक्रवार को मिले सभी संक्रमित होम क्वारंटीन थे, इसलिए उनके घर से 250 मीटर तक का एरिया हॉटस्पॉट बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन पुलिस से संस्तुति की है।
विज्ञापन

संक्रमित गर्भवती में नहीं मिल रही संक्रमण की चेन

दो दिन पहले महिला अस्पताल में डिलीवरी के बाबत डॉक्टरों से परामर्श लेने पहुंची गर्भवती का सैंपल भी पॉजिटिव मिला है। हालांकि, महिला कहां संक्रमित हुई इस बाबत सर्विलांस टीम के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कॉटैक्ट ट्रेसिंग और उनके सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होने की बात कही है। बता दें कि गर्भवती से पहले हजियापुर, ब्रह्मपुरा, साहूकारा, बांस मंडी और पीलीभीत बाईपास के अस्पताल की नर्स में संक्रमण की चेन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनासंक्रमित को आइसोलेट न करनेपर खलबली

गुरुवार को संक्रमितपवन विहार के युवक को आइसोलेट न किए जाने से कॉलोनी में दहशत का माहौल रहा। पार्षद नरेश शर्मा बंटी ने बताया कि युवक को रात में ही आइसोलेट किए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कॉल की थी। मगर, दोपहर तीन बजे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। सुबह लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कॉल की गई मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, शाम को युवक को एंबुलेंस ने एलवन कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

लेटलतीफी पर एंबुलेंस टीम को मिली चेतावनी

पिछले दिनों बांस मंडी में संक्रमित मिले युवक को आइसोलेशन अस्पताल ले जाने, चनेहटी के संक्रमित मिले युवक के परिजनों को क्वारंटीन करने समेत अन्य कई मामलों में लेटलतीफी की जानकारी पर शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने एंबुलेंस प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने समय से मरीजों को शिफ्ट न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

छह संक्रमितों ने दी कोरोना को मात, हुए होम क्वारंटीन

एसीएमओ डॉ. गौतम ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व में संक्रमित मिले छह मरीजों की क्रमिक दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें होम क्वारंटीन होने का सुझाव दिया गया है। ताकि किसी खतरे की आशंका न रहे। इसमें एक रामनगर, एक सिरौली, एक अलीगंज, एक मोहनपुर ठिरिया, एक भमौरा का युवक ने कोरोना को मात दी है। इसके अलावा फरीदपुर फरखपुर में संक्रमित मिली12 वर्षीय बच्ची को भी कोरोना को मात देने पर डिस्चार्ज किया गया है।

14260 लोगों की स्क्रीनिंग, लिए गए 145 सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को हॉटस्पॉट एरिया में एक्टिव सर्विलांस के तहत 14260 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। किसी में भी संक्रमण संबंधी लक्षण नहीं मिले। तीन सौ बेड के अस्पताल में दो टीम ने 226 मरीजों की जांच की। संदिग्ध मिले 145 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed