Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College will conduct mid term examinations only after getting NR from the university.

Bareilly News: विश्वविद्यालय से एनआर मिलने पर ही मिड टर्म परीक्षाएं कराएगा बरेली कॉलेज

Tue, 19 Nov 2024 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College will conduct mid term examinations only after getting NR from the university.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरने की तिथि जारी नहीं की गई है। ऐसे में बरेली कॉलेज में पिछले सेमेस्टर के एनआर (न्यूमेरिकल रिपोर्ट) के आधार पर मिड टर्म परीक्षाएं कराने की तैयारी की जा रही थी। सोमवार को प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक से वार्ता करने के बाद विश्वविद्यालय से एनआर मिलने पर ही परीक्षाएं कराने की बात कही।
विज्ञापन

विवि की ओर से कॉलेजों को एनआर नहीं देने से मिड टर्म कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सत्र नियमित करने के प्रयास में बरेली कॉलेज ने पिछले सेमेस्टर की एनआर से तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया था। सोमवार को प्राचार्य ने विवि के परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की, जहां पुरानी एनआर से परीक्षाएं नहीं कराने पर सहमति बनी। इन दिनों कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मिड टर्म परीक्षा की तिथि जानने के लिए विभागों में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


--
महाविद्यालय में पिछले सेमेस्टर की एनआर के आधार पर मिड टर्म परीक्षाएं नहीं होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से निर्देश प्राप्त होने का इंतजार किया जाएगा। - प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed