फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College to host a mega employment fair on March 27

Bareilly News: बरेली कॉलेज में 27 मार्च को होगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला

Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College to host a mega employment fair on March 27
बरेली। बरेली कॉलेज में मंडल स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 27 मार्च को किया जाएगा। बरेली कॉलेज व सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले के लिए 50 से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। पहले चरण में आठ हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक निदेशक सेवायोजन गौतम घोष के अनुसार मेला स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीबीए, एमसीए, बीटेक, एमटेक, एमबीए व अन्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था होगी। मेले के लिए मंडल के सभी कॉलेजों में बने ट्रेनिंग व प्लेस्मेंट सेल से संपर्क करके अलग-अलग विषयों के अभ्यर्थियों तक सूचना पहुंचाकर पंजीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रोजगार मेला अब अप्रैल के तीसरे सप्ताह में
फरवरी में लगने वाला सांसद रोजगार मेला अब अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से पहले वृहद मेला की जगह सांसद रोजगार मेला आयोजित होना था। किन्हीं कारणों की वजह से अब इसे अप्रैल में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed