{"_id":"5f9876ba8ebc3e5bc527df24","slug":"bareilly-college-significantly-less-registration-for-admission-to-ma-bareilly-news-bly424819796","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज : एमए में प्रवेश के लिए काफी कम रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज : एमए में प्रवेश के लिए काफी कम रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएलबी में प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा करीब आठ सौ पंजीकरण हुए
विज्ञापन
बीए अंतिम वर्ष के कई विषयों के रिजल्ट न घोषित होने से अंतिम तिथि तय नहीं
बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए भले ही 13 अक्तूबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई हो मगर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अभी बीए अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित न होने से एमए में काफी कम पंजीकरण हो सके है। जिस कारण बरेली कॉलेज प्रशासन ने अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि भी घोषित नहीं की है।
एमए, एमकॉम, एमएससी के साथ एलएलबी में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज में 13 अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। एलएलबी के लिए अब तक सबसे ज्यादा 796 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं, जबकि एमए के विभिन्न कोर्स के लिए अब तक करीब दो सौ पंजीकरण हुए हैं। एमकॉम में 176 और एमएससी के दो विषयों में आठ छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि एमए में अभी काफी कम छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन हुए हैँ, क्योंकि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अभी बीए अंतिम वर्ष के कई विषयों के परीक्षा परिणाम ही घोषित नहीं किए हैं। इसलिए अभी रजिस्ट्रेशन के लिए भी अंतिम तिथि तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए अंतिम वर्ष के कई विषयों के रिजल्ट न घोषित होने से अंतिम तिथि तय नहीं बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए भले ही 13 अक्तूबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई हो मगर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अभी बीए अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित न होने से एमए में काफी कम पंजीकरण हो सके है। जिस कारण बरेली कॉलेज प्रशासन ने अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि भी घोषित नहीं की है।