फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: Revised schedule of mid term examination released

बरेली कॉलेज : मिड टर्म परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी

Fri, 31 Mar 2023 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College: Revised schedule of mid term examination released
बरेली। बरेली कॉलेज के स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा के कार्यक्रम पर आपत्ति के बाद अब इसे संशोधित किया गया है। मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी के मुताबिक बीए, बीएससी, बीकॉम की मिड टर्म परीक्षाएं दो अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल तक चलेंगी। प्रतिदिन चार पालियों में परीक्षाएं होंगी। तृतीय सेमेस्टर के सभी विषयों की परीक्षाएं 31 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेंगी। पहली पाली सुबह नौ से 10.30 बजे तक, दूसरी सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक, तीसरी दोपहर 12.30 से दो बजे तक, चौथी दोपहर 2.30 बजे से शाम चार बजे तक होगी। इसमें एक घंटे लिखित परीक्षा और 30 मिनट की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जारी सेमेस्टर परीक्षा का प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। ब्यूरो
विज्ञापन

--
तीन शिक्षकों को मिला रिसर्च प्रोजेक्ट

बरेली। प्रदेश सरकार की रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के तहत बरेली कॉलेज के तीन शिक्षकों को रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हैं। मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी के मुताबिक संबंधित रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के कई महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी थी। बरेली कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की प्रो. नीलम गुप्ता, गणित विभाग के प्रो. पवन कुमार शर्मा, वनस्पति शास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी सक्सेना का चयन होने पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

--

31 को एमएससी के छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट
बरेली। बरेली कॉलेज में 31 मार्च को डिजिशक्ति योजना के तहत एमएससी के छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। प्रभारी प्रो. राजेंद्र सिंह के मुताबिक 240 छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। कार्यक्रम एमएड विभाग के सेमिनार कक्ष में होगा। उन्होंने सभी छात्रों को कॉलेज से प्राप्त आईडी कार्ड, फीस रसीद साथ लाने को कहा है। उधर, सछास पदाधिकारियों ने तिथि को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को एसएमएस, व्हाट्सएप मेसेज से सूचना देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed