{"_id":"613d02418ebc3eb3b44d9037","slug":"bareilly-college-fifth-merit-will-not-be-declared-preparation-for-admission-to-masters-will-start-bareilly-news-bly4592510126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेजः नहीं घोषित होगी पांचवीं मेरिट, परास्नातक में प्रवेश की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेजः नहीं घोषित होगी पांचवीं मेरिट, परास्नातक में प्रवेश की तैयारी शुरू
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक की 4928 सीटों में से 4599 पर हुए प्रवेश, बाकी 329 सीटों में 265 हैं ईडब्ल्यूएस
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश के तहत बरेली कॉलेज की प्रवेश समिति ने प्रवेश प्रक्रिया का एक चरण पूरा कर लिया है। अब दूसरे चरण में परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को स्नातक की लगभग सभी सीटें भरने के बाद प्रवेश समिति की ओर से पांचवीं मेरिट जारी न करने का निर्णय लिया गया।
बरेली कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम की लगभग सभी सीटों पर प्रवेश शुक्रवार शाम तक पूरे हो गए। जारी आंकड़ों के अनुसार ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटों के अलावा अन्य सभी सीटें भर गईं हैं। बीए की सीटें पहले ही भर जाने से पांचवीं मेरिट जारी नहीं की गई थी। लिहाजा, अब बरेली कॉलेज प्रवेश समिति ने परास्नातक में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह के मुताबिक, स्नातक की लगभग सभी सीटें फुल हो गई हैं, इसलिए अब परास्नातक में प्रवेश को आवेदन के लिए जल्द पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्र तैयार रखने का सुझाव दिया है, ताकि प्रवेश के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में अब तक 1.37 लाख विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है।

एक लाख विद्यार्थियों का जमा है पंजीकरण शुल्क
जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का प्रवेश पंजीकरण शुल्क भी जमा हो चुका है। स्नातक की करीब 1.75 लाख सीटें अभी खाली हैं। रिकॉर्ड के अनुसार सर्वाधिक प्रवेश बीए में करीब 84 हजार और बीएससी में 31500 हुए हैं। बरेली कॉलेज में शुक्रवार तक बीए, बीएससी, बीकॉम की 4928 सीटों में से 4599 सीटों पर प्रवेश हो गए थे।
विज्ञापन