फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College did not give the account, directed to return the grant amount

Bareilly News: बरेली कॉलेज ने नहीं दिया हिसाब अनुदान राशि लौटाने का निर्देश

Mon, 21 Jul 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College did not give the account, directed to return the grant amount
बरेली। वर्ष 2014-15 में अनुदान के रूप में मिले 19 लाख रुपये का हिसाब नहीं देने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बरेली कॉलेज को नोटिस जारी कर ब्याज सहित रकम लौटाने का आदेश दिया है। इधर, कर बकाया में नगर निगम की ओर से कॉलेज के बैंक खाते पहले ही फ्रीज किए जा चुके हैं। ऐसे में वित्तीय संकट और गहरा गया है।
विज्ञापन



यूजीसी ने वर्ष 2022, 2023 और फिर 18 अप्रैल 2024 को बरेली कॉलेज को नोटिस जारी किया। इसमें अर्जित ब्याज के साथ अनुदान की धनराशि के खर्च का विस्तृत ब्योरा बैंक प्रमाणपत्र के साथ देने के निर्देश दिए गए थे। कॉलेज की ओर से इसकी अनदेखी की जाती रही। अब यूजीसी ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन

इधर, प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट से रिपोर्ट तैयार कराकर यूजीसी को भेज दी गई है। यूजीसी से प्राप्त अनुदान राशि शोध कार्य, उपचारात्मक कक्षाओं, शैक्षिक संगोष्ठियों और अन्य आवश्यक संसाधनों को पूरा करने में खर्च की गई थी। मौजूदा हालात में कॉलेज के बैंक खाते फ्रीज होने से तत्काल भुगतान में बाधा आ रही है। प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि खाते बहाल होते ही यूजीसी को धनराशि लौटा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य पर पड़ रहा असर
इस वित्तीय अनियमितता के कारण बरेली कॉलेज को पिछले कई वर्षों से यूजीसी से कोई नया अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है। इससे शोध परियोजनाओं, सेमिनारों और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षिक गतिविधियों के लिए धन की कमी हो गई है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि धनराशि लौटाने के बाद यूजीसी से उन्हें फिर अनुदान मिलना शुरू हो जाएगा। तभी कॉलेज में शैक्षिक गतिविधियों को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed