{"_id":"6054f1a58ebc3ec39c36cb7f","slug":"bareilly-college-case-non-bailable-warrant-will-be-issued-for-the-secretary-two-former-principals-and-the-contractor-bareilly-news-bly4411066133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज प्रकरणः सचिव, दो पूर्व प्राचार्य और ठेकेदार का जारी होगा गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज प्रकरणः सचिव, दो पूर्व प्राचार्य और ठेकेदार का जारी होगा गैर जमानती वारंट
विज्ञापन
Bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार नोटिस का नहीं दिया जवाब, दबिश के दौरान भी फरार मिले
विज्ञापन
बरेली। करोड़ों के गबन के मामले में फरार चल रहे बरेली कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव, दो पूर्व प्राचार्य और ठेकेदार की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस उनका गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि बरेली कॉलेज में करोड़ों रुपये के गबन को लेकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने थाना बारादरी में गनब की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बरेली कॉलेज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में प्रबंध समिति के सचिव, दो पूर्व प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव व डॉ. अजय शर्मा और ठेकेदार को भी आरोपी बनाया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि ये सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी की कोशिश से पहले इन लोगों को चार-चार नोटिस दिए गए थे लेकिन जवाब नहीं मिला। दो-तीन बार पुलिस इनके घरों पर भी जा चुकी है लेकिन ये लोग नहीं मिले हैं। अब इन लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी है। इसके लिए शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में आवेदन कर दिया है।