{"_id":"5dc08bbb8ebc3e93a170e39e","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3827195108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में कर्मचारियों ने किया प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में कर्मचारियों ने किया प्राचार्य का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन का घेराव करके चौकीदारी की ड्यूटी लगाने का विरोध किया और पीएफ वेरिफिकेशन कराने की मांग की। प्राचार्य ने दोनों ही मामलों में उन्हें कोई राहत नहीं दी है।
बहाली के दौरान तय हुई शर्त के मुताबिक बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों से चौकीदारी का काम भी लिया जा रहा है। मगर कर्मचारी संघ के नेता जितेंद्र मिश्रा समेत कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार को इस संबंध में उन्होंने प्राचार्य का घेराव किया और चौकीदारी की ड्यूटी हटाने को कहा। मगर प्राचार्य ने इसमें राहत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने मुद्दा उठाया कि आधार डाटा मैच न होने के चलते 20-22 कर्मचारियों का पीएफ खाता नहीं खुल सका है। इस पर प्राचार्य ने कहा कि डाटा में गड़बड़ी कर्मचारियों की लापरवाही से हुई है, इसे भी वे स्वयं दुरुस्त कराएं। इस पर कर्मचारी काफी देर तक हंगामा करते रहे। ब्यूरो