फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

टिक-टॉक का अड्डा बना बरेली कॉलेज, वायरल हो रहे वीडियो

Wed, 23 Oct 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। योगी सरकार कॉलेज कैंपस में मोबाइल बैन करने की तैयारी कर रही है वहीं बरेली कॉलेज में टिक-टॉक के लिए वीडियो बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तीन छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों बरेली कॉलेज का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो छात्राएं और एक छात्र किसी फिल्मी गाने की धुन पर एक्टिंग कर रहे हैं। कई दिन पहले वायरल हुआ यह वीडियो कॉलेज प्रशासन तक भी पहुंचा और इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि दोनों छात्राओं और छात्र की पहचान हो गई है। कहा जा रहा है कि इसके अलावा भी सोशल साइट टिक-टॉक पर अन्य वीडियो भी हैं, जो बरेली कॉलेज में शूट किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पढ़ाई का माहौल बेहतर करने के लिए कॉलेज कैंपस में मोबाइल प्रतिबंधित करने की तैयारी में हैं। वह इस प्रस्ताव की मंजूरी भी दे चुके हैं और अब इसे लागू कराने की कवायद भी चल रही है। वहीं, बरेली कॉलेज में भी पिछले कुछ दिनों से सेल्फी लेने और मोबाइल को लेकर सख्ती बरती जा रही है, बावजूद इसके इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिक-टॉक के लिए बनाया गया वीडियो जानकारी में आया है। दोनों छात्राएं और एक छात्र की पहचान कर ली गई है। उन्हें बुलाया गया है, पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed