फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

डॉ. पूर्णिमा की दावेदारी पर ‘ग्रहण’ क्यों लगाया.. जांच होगी

Tue, 08 Oct 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। बरेली कॉलेज में वरिष्ठता की अनदेखी कर गुपचुप ढंग से डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य बना दिए जाने के मामले में कॉलेज की सबसे वरिष्ठ शिक्षक डॉ. पूर्णिमा अनिल सोमवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिलीं। उन्होंने डीएम और कुलपति दोनों से हुई बातचीत में प्राचार्य पद पर वरिष्ठतम होने के बावजूद अपनी अनदेखी किए जाने को अपने सम्मान की लड़ाई बताते हुए न्याय करने की मांग की। कुलपति ने विश्वविद्यालय खुलने पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तो डीएम ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश को इस प्रकरण में प्राचार्य, पूर्व प्राचार्य और प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर जांच करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के प्राचार्य अभी तक डॉ. अजय शर्मा थे, उन्हें 14 अक्तूबर को रिटायर होना था लेकिन पांच अक्तूबर को ही उन्होंने प्रबंध समिति के इशारे पर वरिष्ठता सूची में तीसरे नंबर पर बताए जा रहे डॉ. अनुराग मोहन को पद सौंप दिया। डॉ. अजय शर्मा के बाद कॉलेज में दूसरे नंबर की शिक्षक और उप प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा अनिल की पूरी तरह अनदेखी कर दी गई। अगले ही दिन बरेली कॉलेज नवरात्र और दशहरा की लंबी छुट्टी के लिए बंद हो गया, लेकिन इस घटनाक्रम ने कॉलेज में भूचाल ला दिया। वरिष्ठता दरकिनार कर प्राचार्य न बनाने से आहत डॉ. पूर्णिमा अनिल खुलकर मैदान में आ गई हैं। सोमवार को दोपहर में उन्होंने कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिलीं। उन्हें बताया कि वरिष्ठता क्रम के मुताबिक प्राचार्य के पद पर उनका हक है लिहाजा उन्हें न्याय दिलाया जाए। कुलपति ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शाम को डॉ. पूर्णिमा अनिल डीएम एवं बरेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह से भी मिलीं और उन्हें भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। डॉ. पूर्णिमा अनिल ने कहा कि वह यह लड़ाई प्राचार्य पद के लिए नहीं बल्कि अपने सम्मान के लिए लड़ रही हैं।
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                डॉ. पूर्णिमा मुझसे वरिष्ठ, प्राचार्य क्यों नहीं बनाया.. प्रबंध समिति जाने
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                डॉ. अनुराग बोले- प्रबंध समित के आदेश पर कर रहा हूं काम
बरेली कॉलेज में नए प्राचार्य बनाए गए डॉ. अनुराग मोहन ने कहा कि डॉ. पूर्णिमा अनिल बेशक उनसे वरिष्ठ हैं और उम्र में भी बड़ी हैं। वह हमेशा उनका सम्मान भी करते आए हैं और करते रहेंगे लेकिन उन्हें प्राचार्य बनाना प्रबंधन का फैसला है और उसके आदेशानुसार ही वह काम कर रहे हैं। बता दें कि डॉ. पूर्णिमा अनिल अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष होने के साथ वरिष्ठता में डॉ. अजय शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर होने के कारण फिलहाल बरेली कॉलेज की उप प्राचार्य भी हैं। अब जूनियर होने के बावजूद डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य बनाए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि वह आगे भी उप प्राचार्य पद की जिम्मेदारी संभालेंगी या नहीं। हालांकि डॉ. पूर्णिमा ने इस सवाल पर फिलहाल कुछ कहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कुलपति और डीएम से अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत की है। कुलपति ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। डीएम ने मुझे बताया कि मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें प्राचार्य पद पर फेरबदल किए जाने की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने इस प्रकरण में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। - डॉ. पूर्णिमा अनिल, उप प्राचार्य बरेली कॉलेज

डॉ. पूर्णिमा अनिल मुझसे मिलीं थीं और अपनी वरिष्ठता के संबंध में अवगत कराया है। जूनियर शिक्षक को प्राचार्य बनाए जाने के संबंध में उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रत्यावेदन दिया है। विश्वविद्यालय खुलने पर नियमानुसार इस पर कार्रवाई होगी। - प्रो. अनिल शुक्ल, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय


डॉ. पूर्णिमा अनिल का प्रत्यावेदन मिला है। प्राचार्य, पूर्व प्राचार्य और प्रबंध समिति को नोटिस दिया जाएगा। पूरे प्रकरण के हर पहलू का अच्छी तरह से अध्ययन कराया जाएगा और इस मामले की जांच क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से जांच कराई जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम व प्रबंध समिति अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed