{"_id":"5d97ab558ebc3e014b5faa02","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly378882441","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित विभाग प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित विभाग प्रकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौते की बनी रूपरेखा, आज हो सकता है निर्णय
- बरेली कॉलेज के गणित विभाग में शिक्षिका के उत्पीड़न का मामला
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग में चल रहा घमासान निपटाने की रूपरेखा तय हो गई है। शुक्रवार को दोनों ही पक्षों ने जांच कमेटी के समक्ष अपनी बात रखी। अब शनिवार को समझौते की उम्मीद जताई जा रही है।
गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने साथी शिक्षक डॉ. आरिफ नदीम पर उत्पीड़न और अभद्र भाषा में बातचीत के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी कर रही है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार उठापटक जारी है। इसी बीच शुक्रवार को डॉ. पूनम सिंह और डॉ. आरिफ नदीम जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हुए। जांच कमेटी ने दोनों पक्षों को सुनकर उनकी बात जानी। अब शनिवार को इस पर निर्णय की तैयारी है। बताया जाता है कि दोनों ही पक्ष मामले को निपटाने को तैयार हो गए हैं। हालांकि जांच कमेटी के संयोजक डॉ. नसीम अख्तर का कहना है कि इस पर शनिवार को ही कुछ कहा जा सकेगा।