फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

पीजी फोरम में गांधी जी के जीवन पर हुई चर्चा

Sat, 05 Oct 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से पीजी फोरम के बैनर तले विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में नवनीत कुमार प्रथम, मुनव्वर अली द्वितीय और काजल सिंह तृतीय रहीं। गांधी चिंतन के विविध आयाम विषय पर हुई प्रतियोगिता में दीक्षा, अंजली, साजिद और प्रियांशी पुरस्कृत हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा और अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. मनमीत कौर ने किया। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. नीलम गुप्ता ने गांधी जी के जीवन और व्यक्तित्व पर चर्चा की। संचालन डॉ. रमेश त्रिपाठी ने किया। इसके बाद वर्ष 2019-20 के लिए पीजी फोरम का गठन किया गया, जिसमें रवि, अन्यता, साजिद, अंजली, दीक्षा, शिवा और आफरा को पदाधिकारी के रूप में दायित्व दिया गया।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में पूजा प्रथम
बरेली। बरेली कॉलेज के एमकॉम विभाग में पीजी फोरम समारोह में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें उच्च शिक्षा के निजीकरण के मुद्दे पर चर्चा की गई। प्रतियोगिता में पूजा गंगवार प्रथम, शिवानी इंदौलिया द्वितीय और कुनाल सिंह सूरी तृतीय रहे। कल्पना गंगवार और अश्वनी कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed