फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college teacher humiliated student

समाजशास्त्र की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया आरोप, क्लास में पहली बार पहुंचने पर बनाया मखौल

Thu, 19 Sep 2019 06:51 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
bareilly college teacher humiliated student
बरेली कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
बरेली कॉलेज में शिक्षकों पर आरोपों का सिलसिला थम नहीं रहा। एक छात्रा के आरोप से कॉलेज फिर चर्चा में आ गया है। छात्रा का आरोप है कि पिछले सात दिनों से चल रही समाजशास्त्र की क्लास में बुधवार को वह पहली बार पहुंची तो शिक्षक ने उसका मखौल बना दिया। क्लास में छात्रों से तालियां बजवाईं और मोबाइल तक छीनकर तोड़ दिया। छात्रा ने प्राचार्य से मामले की मौखिक शिकायत भी दर्ज कराई है। प्राचार्य ने छात्रा को सच पता लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज में समाजशास्त्र की क्लास पिछले सात दिनों से चल रही है। बुधवार को एक छात्रा क्लास अटेंड करने पहुंची। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने क्लास में घुसते ही पहले ‘अरे.. आप आ गईं’ कहकर मखौल उड़ाया फिर मौजूद छात्रों से तालियां बजवाकर शर्मसार किया। इसके बाद मोबाइल छीन कर तोड़ दिया।
विज्ञापन


उसने मामले की शिकायत प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा से की। प्राचार्य का कहना है कि छात्रा ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। फिर आरोपों की सत्यता की पता लगाए जाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर एक्शन होगा। वहीं, संबंधित शिक्षक का कहना है कि उसने छात्रा को डांटा ताकि वो रेग्युलर क्लास अटेंड करे। मोबाइल तोड़ने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed