{"_id":"5d51c98d8ebc3e6ca621ddff","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3721828130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी से जूझ रहा बरेली कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी से जूझ रहा बरेली कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कक्षाएं शुरू होने के बाद बरेली कॉलेज में अब शिक्षकों की कमी आड़े आ रही है। इसके चलते तमाम प्रयासों के बावजूद सभी सेक्शन की कक्षाएं लगाना मुश्किल हो रहा है। इससे निपटने के लिए बरेली कॉलेज ने सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को दोबारा लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
मंडल के सबसे बड़े महाविद्यालय बरेली कॉलेज में इस समय करीब 130 शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। इसके बावजूद राजनीति विज्ञान में तीन, वनस्पति विज्ञान और भौतिक विज्ञान में सात-सात और इतिहास में दो शिक्षकों की कमी है। अन्य विभागों का भी यही हाल है। इसके चलते कॉलेज में 30 से ज्यादा शिक्षकों की कमी है। पांच अगस्त से बरेली कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो गईं और अब शिक्षकों की कमी खलने लगी है। ज्यादा से ज्यादा कक्षाएं लेने के बावजूद तमाम सेक्शन की पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। इसके चलते बरेली कॉलेज ने पूर्व की तरह ही रिटायर्ड शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिन शिक्षकों के आवेदन आए थे, उन्हें क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है। अब वही उस पर निर्णय लेंगे।