फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College admission process is slow, 2940 seats are vacant

Bareilly News: बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया धीमी, 2940 सीटें खाली

Wed, 06 Aug 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College admission process is slow, 2940 seats are vacant
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। कुल 4840 सीटों में से अभी तक केवल 1900 सीटें ही लॉक हो पाई हैं।
विज्ञापन


कॉलेज में चल रही सीट लॉक प्रक्रिया अब धीमी होती जा रही है। समर्थ पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि सात अगस्त है, जिससे इन खाली सीटों पर दाखिला पाने के इच्छुक विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। कॉलेज प्रशासन के लिए एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में सीटों को भरना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

मंगलवार को लगभग 300 विद्यार्थियों की सीटें ही लॉक हो सकीं। बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण सीट लॉक की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। समर्थ पोर्टल पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक होने और बीच में एक दिन का अवकाश होने के कारण, बची हुईं 2940 सीटों को एक ही दिन में लॉक करना मुश्किल लग रहा है। विद्यार्थी और अभिभावक अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि कॉलेज प्रशासन या विश्वविद्यालय आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाए, ताकि सभी योग्य छात्र-छात्राओं को दाखिले का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति को लेकर कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय से बात की है। प्रवेश समिति की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि रुविवि से समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक कराने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण सीट लॉक प्रक्रिया बंद रहेगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सीट लॉक की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed