फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly coach sentenced to 13 years imprisonment for attempting to rape a teenager in Bareilly

UP News: बरेली में कोच को सात साल कैद की सजा, किशोरी से की थी दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 07 Dec 2024 09:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 09:22 PM IST
सार

बरेली में कोच साहिबे आलम ने किशोरी को एथलीट बनाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। छह साल पुराने मामले में शनिवार को फैसला आया। दोषी कोच को सात साल की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Bareilly coach sentenced to 13 years imprisonment for attempting to rape a teenager in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में किशोरी को एथलीट बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी का दोष सिद्ध होने पर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने कोच को सात वर्ष कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


घटना वर्ष 2018 की बारादरी थाना क्षेत्र की है। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मैमरान निवासी कोच साहिबे आलम ने किशोरी को एथलीट बनाने का लालच दिया। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 14 गवाह पेश किए गए। आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने दोषी साहिबे आलम को सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed