{"_id":"68bf4ba87efb356a8a0156d3","slug":"bareilly-city-bhojipura-railway-line-doubling-cost-increased-dpr-will-be-made-again-bareilly-news-c-4-vns1074-721483-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली सिटी-भोजीपुरा रेल लाइन दोहरीकरण की लागत बढ़ी, फिर से बनेगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली सिटी-भोजीपुरा रेल लाइन दोहरीकरण की लागत बढ़ी, फिर से बनेगी डीपीआर
विज्ञापन
बरेली। बरेली सिटी-भोजीपुरा रेल लाइन दोहरीकरण के काम की लागत बढ़ गई है। इसके लिए अब फिर से डीपीआर बनाई जाएगी। 18.25 किमी लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 2019-20 में सर्वे के बाद 135 करोड़ की डीपीआर तैयार कर इसे 2021-22 में रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन बजट न मिलने से काम शुरू नहीं हो सका। तीन रूटों की गाड़ियों के लिए अप-डाउन एक ही लाइन होने के कारण गाड़ियों के समयबद्ध, सुरक्षित और संरक्षित संचालन में समस्या रहती है।
बरेली सिटी से इज्जतनगर होते हुए भोजीपुरा जंक्शन तक एक रेल लाइन है। भोजीपुरा जंक्शन से एक रेल लाइन बहेड़ी, किच्छा होते हुए लालकुआं, काठगोदाम, रामनगर तक और एक लाइन खटीमा होते हुए पीलीभीत, टनकपुर तक जाती है। इसके अलावा पीलीभीत से एक लाइन पूरनपुर होते हुए शाहगढ़, मैलानी, लखीमपुर होते हुए लखनऊ तक जाती है।
भोजीपुरा जंक्शन पर लालकुआं, रामनगर, टनकपुर, पीलीभीत और मैलानी, लखनऊ की ओर से आने-आने वाली ट्रेनों का दबाव बढ़ने पर इन गाड़ियों को रोकना पड़ता है। भोजीपुरा-बरेली सिटी के बीच एक ही लाइन होने के कारण अप की गाड़ी पास होने के बाद डाउन की गाड़ी को हरी झंडी दी जाती है।
विज्ञापन
इस रेलखंड में दोहरी लाइन होने के बाद गाड़ियों के बाद आवागमन में सुधार होगा। रेलवे विकास निगम लिमिटेड अब रेल लाइन के लिए नए सिरे से डीपीआर बनाने का काम करेगा। अधिकारी पुराने डीपीआर के मुकाबले लागत में इजाफा होने की बात कह रहे हैं। संवाद
-- -- -- -
इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी प्रस्तावित
इज्जतनगर-चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी प्रस्तावित है। मगर, एक ही रेल लाइन होने के कारण समस्या आ रही है। टनकपुर, रामनगर, लालकुआं और काठगोदाम स्टेशनों से लंबी दूरी की 12 जोड़ी से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इनमें रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस, लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, टनकपुर-राजकोट एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली, टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां शामिल हैं।
-- -- -- -- -
कासगंज-मथुरा के बीच दोहरीकरण को मिल चुकी मंजूरी
इज्जतनगर मंडल के कासगंज-मथुरा रेलखंड में 105 किमी रेल लाइन को इसी वर्ष बजट में मंजूरी मिल चुकी है। स्थाई सर्वे के लिए 2.10 करोड़ बजट भी मार्च में जारी किया जा चुका है। इस रेलखंड में भी ट्रेनों की संख्या अधिक है। अधिकारियों का कहना है कि भोजीपुरा-बरेली सिटी रेलखंड के दोहरीकरण को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।