फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Chandausi-Aligarh rail line will be doubling

बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रेललाइन का होगा दोहरीकरण

Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Chandausi-Aligarh rail line will be doubling
Bareilly-Chandausi-Aligarh rail line will be doubling
बरेली। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पिंक बुक में अगले पांच सालों में बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण की योजना शामिल की गई है। इसके अलावा बरेली जंक्शन पर 26 कोच वाली ट्रेन के लिए वाशिंग और सिक लाइन भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

आम बजट में रेल विकास के लिए बजट आवंटित हुआ था लेकिन यह जिक्र नहीं था कि कहां-कहां क्या विकास होगा। अब पिंक बुक में इसका उल्लेख किया गया है। पिंक बुक में मुरादाबाद रेल मंडल में कई नए कामों की स्वीकृति दी गई है। बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रेल लाइन के 161.74 किमी के दोहरीकरण को भी स्वीकृति मिली है जिसके लिए जल्द बजट की व्यवस्था करने की बात कही गई है। इसके साथ बरेली जंक्शन पर 26 कोच वाली ट्रेन के लिए वाशिंग लाइन और सिक लाइन तैयार की जाएगी। इसकी समयसीमा पांच साल तय की गई है।
विज्ञापन

बरेली-चंदौसी के बीच एक फाटक बंद होगा : बरेली-चंदौसी रेलखंड पर स्थित किलोमीटर 16 को बंद करके पड़ोस के दूसरे क्रॉसिंग से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा बरेली-मुरादाबाद के बीच किलोमीटर 34 पर भी एक क्रॉसिंग बंद किया जाएगा। इसके अलावा पिंक बुक में बरेली-चनहेटी गेट नंबर 359 पर ओवरब्रिज बनाने भी उल्लेख किया गया है। इन दिनों लाल फाटक पर फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण होने के चलते इस क्रॉसिंग पर यातायात का काफी दबाव है और अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एलएसएलआरडी कोच के साथ भरेगी रफ्तार : रामनगर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अब एलएसएलआरडी कोच के साथ रफ्तार भरेगी। कोच में 31 सीटों के साथ ही चार मीट्रिक टन माल की अतिरिक्त ढुलाई हो सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 22975/22976 एक्सप्रेस में 10 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस और 11 फरवरी को रामनगर से एलएसएलआरडी कोच के साथ दौड़ेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और एक एलएसएलआरडी कोच लगेगा। संवाद

पैसेंजर ट्रेनों की पार्सल बोगी को प्राइवेट एजेंट करा सकेंगे बुक : पैसेंजर ट्रेनों की पार्सल बोगी को अब प्राइवेट एजेंट भी बुक करा सकेंगे। पैसेंजर ट्रेनों में आगे और पीछे की ओर चार पार्सल बोगी लगाई जाती हैं। छोटे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग की कोई व्यवस्था न होने के कारण छोटे व्यापारियों समेत अन्य लोग पार्सल नहीं भेज पाते थे। इसकी वजह से रेलवे को भी नुकसान होता था। लिहाजा अब मुरादाबाद रेल मंडल 57 पैसेंजर ट्रेनों में पार्सल बोगियों को बुक कराने का काम प्राइवेट एजेंटों को देने जा रहा है। इन बोगियों को छोटे स्टेशनों के व्यापारियों के माल की ढुलाई के प्राइवेट एजेंटों को ठेके पर दिया जाएगा। एजेंट ही बोगियों में पार्सल का किराया तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed