फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Cemented guards to be placed on IVRI ROB soon

बरेली: आईवीआरआई आरओबी पर जल्द रखे जाएंगे सीमेंटेड गार्डर

Sat, 08 Feb 2020 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Cemented guards to be placed on IVRI ROB soon
आईवीआरआई अंडर पास। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आईवीआरआई आरओबी पर सीमेंट के गार्डर रखने के लिए एजेंसी फाइनल हो गई है। जल्द ही इंजीनियरिंग अनुभाग गार्डर रखने की तिथि की घोषणा करेगा। सभी गार्डर रखने के बाद कंक्रीट बिछाई जाएगी। महीने के अंत तक आरओबी पर ट्रैफिक चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन

आईवीआरआई आरओबी पर सीमेंट के गार्डर न रखे जाने से कंक्रीट बिछाने का काम भी रुका हुआ है। शनिवार को इंजीनियरिंग अनुभाग ने दिल्ली की एक एजेंसी से अनुबंध किया। एजेंसी के ठेकेदार जल्द ही सीमेंट के गार्डर रखने के लिए आएंगे। हालांकि गार्डर रखने की तिथि अभी फाइनल नहीं है। जानकारों के मुताबिक, गार्डर रखने के लिए इज्जतनगर रेल मंडल को ट्रेनें रोकने के लिए ब्लॉक नहीं लेना पड़ेगा, लेकिन ट्रैफिक रोकना पड़ सकता है। इसके लिए इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार को पत्र लिखा है। संभावना है कि सीमेंट के गार्डर भी रात में ही रखे जाएंगे, जिससे ट्रैफिक डायवर्ट करने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। हालांकि रेलवे को अंडरपास से आवागमन रोकना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार सौ टन वजन उठाने वाली क्रेन ने लोहे के दस गार्डर नौ जनवरी से रखने शुरू किए थे। 22 जनवरी को सभी गार्डर रखने के बाद काम रुका हुआ था। सीमेंट के गार्डर रखने के बाद आरओबी पर गार्डर रखने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद इंजीनियरिंग अनुभाग कंक्रीट बिछाने काम शुरू करेगा। पीआरओ ने बताया कि एजेंसी से अनुबंध हो गया है। जल्द ही सीमेंट के गार्डर रखने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed